Skip to content
Thursday, 15 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अपराध,राष्ट्रीय

चंदौली में रील बनाने को लेकर डांट के बाद घर से निकली किशोरी का नहर में मिला शव

चंदौली में रील बनाने को लेकर डांट के बाद घर से निकली किशोरी का नहर में मिला शव

चंदौली, 8 जुलाई . उत्तर प्रदेश में चंदौली के पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर क्षेत्र में Wednesday को उस समय सनसनी फैल गई, जब अलीनगर थाना क्षेत्र की आलू मिल नई बस्ती, वार्ड नंबर-3 स्थित खोजना नहर में एक 15 वर्षीय किशोरी का शव मिला.

जानकारी के अनुसार सुबह नहर में शव दिखाई देने पर स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना तत्काल Police को दी. सूचना मिलते ही अलीनगर थाना Police और पीडीडीयू नगर के क्षेत्राधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से शव को नहर से बाहर निकलवाया.

Police ने शव को कब्जे में लेकर पहचान की प्रक्रिया शुरू की. कुछ देर बाद मृतका की पहचान खुशबू (15) पुत्री के रूप में हुई. जांच के दौरान पता चला कि किशोरी पड़री थाना क्षेत्र के लेवा रोड की रहने वाली थी और इन दिनों अपने ननिहाल कौवाघाट, थाना अदलहाट क्षेत्र में गई हुई थी. उसके लापता होने के संबंध में थाना अदलहाट में पहले से गुमशुदगी दर्ज थी.

पीडीडीयू नगर के क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि किशोरी को रील बनाने को लेकर परिजनों ने डांटा था. इसी बात से नाराज होकर वह घर से निकल गई थी. Police आशंका जता रही है कि इसके बाद किशोरी ने खोजना नहर में छलांग लगा दी होगी, जिससे उसकी मौत हो गई. हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी.

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे Police अधिकारियों ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और घटनास्थल का निरीक्षण किया. Police ने शव का पंचनामा भरने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. Police मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है, ताकि घटना की पूरी सच्चाई सामने आ सके.

–

एसएके/पीएम

Share