देवघर: जंगल में पेड़ से लटके मिले युवक-युवती के शव, इलाके में सनसनी

देवघर, 27 मार्च . Jharkhand के देवघर जिला अंतर्गत बुढ़ई थाना क्षेत्र के सरपत्ता गांव स्थित जंगल में Friday को एक युवक और एक युवती के शव पेड़ से लटके पाए जाने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई.

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई. मृतकों की पहचान कारी पहाड़ी गांव निवासी प्रदीप यादव और सुंदरी टुडु के रूप में हुई है. प्रारंभिक जांच और स्थानीय चर्चाओं के अनुसार, मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है. आशंका जताई जा रही है कि दोनों के बीच गहरे प्रेम संबंध थे और संभवतः इसी के चलते उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया है.

जानकारी के अनुसार, Friday सुबह जब ग्रामीण जंगल की ओर गए, तब उन्होंने दो शवों को एक ही पेड़ के फंदे से लटका देखा. ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना बुढ़ई थाना Police को दी. सूचना मिलते ही Police बल ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया और शवों को फंदे से उतारकर अपने कब्जे में लिया. Police ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए हैं और ग्रामीणों से पूछताछ कर मृतकों के बारे में जानकारी जुटाई है. दोनों मृतक एक ही गांव के रहने वाले थे, जिससे गांव में भी मातम का माहौल है.

बुढ़ई थाना Police ने दोनों शवों का पंचनामा कर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए देवघर सदर अस्पताल भेज दिया है. थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों और समय का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा. Police फिलहाल अस्वाभाविक मृत्यु का मामला दर्ज कर सभी पहलुओं से जांच कर रही है. परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं ताकि यह स्पष्ट हो सके कि क्या शादी को लेकर कोई पारिवारिक विवाद था या अन्य कोई कारण.

एसएनसी/एएस

Leave a Comment