बेटियों को न्याय नहीं, अपराधियों को मिल रहा संरक्षण: अखिलेश यादव

Lucknow, 28 अप्रैल . Samajwadi Party के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने Tuesday को Government पर कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि प्रदेश में महिलाओं और बेटियों के खिलाफ अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन पीड़ित परिवारों को न्याय नहीं मिल रहा है. उन्होंने कहा कि Government अपराधियों को संरक्षण दे रही है और विपक्षी नेताओं पर झूठे मुकदमे लगाकर दबाव बनाया जा रहा है.

अखिलेश यादव ने सुशांत गोल्फ सिटी, Lucknow में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि गाजीपुर, हरदोई, प्रतापगढ़ और फतेहपुर में बेटियों के साथ जघन्य घटनाएं सामने आई हैं, लेकिन किसी भी पीड़ित परिवार को अब तक न्याय नहीं मिला. उन्होंने कहा कि भाजपा Government में न्याय व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो चुकी है.

सपा अध्यक्ष ने बताया कि पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने गाजीपुर पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की और आर्थिक सहायता भी प्रदान की है. उन्होंने मांग की कि पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय मिले तथा Samajwadi Party के नेताओं और कार्यकर्ताओं पर दर्ज किए गए कथित झूठे मुकदमे तत्काल वापस लिए जाएं.

अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि Government विपक्षी दलों के नेताओं को झूठे मुकदमों में फंसाकर परेशान कर रही है, जबकि अपने करीबी और प्रभावशाली अपराधियों को बचाने का काम कर रही है. उन्होंने कहा कि प्रतापगढ़ में दलित बेटी और फतेहपुर में मौर्य समाज की बेटी के साथ हुई घटनाओं में आरोपियों को Political संरक्षण दिया जा रहा है.

उन्होंने कहा, “फतेहपुर मामले में आरोपी भाजपा संगठन का पदाधिकारी है और उसे बचाने की कोशिश की जा रही है. गाजीपुर में भी सामाजिक तनाव फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो रही है.”

पूर्व Chief Minister ने भाजपा के ‘जीरो टॉलरेंस’ के दावे को भी निशाने पर लेते हुए कहा कि यह दावा पूरी तरह खोखला साबित हुआ है. उनके मुताबिक Government अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय पीड़ितों पर दबाव बना रही है और उन्हें अपमानित किया जा रहा है. धार्मिक मुद्दे को उठाते हुए अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा ने पूज्य शंकराचार्य के खिलाफ भी झूठे मुकदमे दर्ज कर उन्हें परेशान किया.

उन्होंने सवाल किया कि क्या यही सनातन परंपरा है, जिसमें धार्मिक गुरुओं का अपमान किया जाए. चुनावी मुद्दे पर भाजपा पर हमला बोलते हुए सपा प्रमुख ने कहा कि पश्चिम बंगाल में भी उत्तर प्रदेश के रामपुर उपचुनाव की तर्ज पर मतदान को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है.

उन्होंने आरोप लगाया कि मतदाताओं को मतदान से रोकने के लिए केंद्रीय बलों की तैनाती की गई है और उत्तर प्रदेश के अधिकारियों को बड़े पैमाने पर वहां भेजा गया है. उन्होंने कहा कि भाजपा चुनाव जीतने के लिए प्रशासनिक तंत्र पर दबाव बना रही है और अधिकारियों को अपने पक्ष में काम करने के लिए प्रेरित कर रही है.

अखिलेश ने दावा किया कि इसी का परिणाम है कि एक आईपीएस अधिकारी का आचरण सवालों के घेरे में है, लेकिन उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही.

विकेटी/डीकेपी

Leave a Comment