मणिपुर : जिरीबाम जिला पुलिस में साइबर अपराध जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

जिरीबाम, 2 अप्रैल . बढ़ते साइबर अपराधों को देखते हुए जिरीबाम जिला Police ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए Thursday को जिरी कॉलेज के बहुउद्देशीय हॉल में एक दिवसीय साइबर अपराध जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया.

इस कार्यक्रम का आयोजन जिरीबाम कॉलेज के आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (आईक्यूएसी) और एनएसएस इकाई के सहयोग से जिरीबाम जिला Police द्वारा किया गया.

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिरीबाम जिला के Police अधीक्षक प्रखर पांडे ने शिरकत की. जिरीबाम कॉलेज की प्राचार्या राजकुमारी सनाचाओबी देवी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की. विशिष्ट अतिथियों में जिरी कॉलेज के भूगोल विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. थ. सोमोरेन्द्र सिंह और राजनीति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अरुण कुमार मंगंग शामिल रहे. जिरीबाम Police थाने के प्रभारी अधिकारी जितेन्द्र प्रसाद कीर ने संसाधन व्यक्ति के रूप में कार्यक्रम को संबोधित किया.

अपने संबोधन में जितेन्द्र प्रसाद कीर ने वर्तमान समय में आम नागरिकों को प्रभावित करने वाले प्रमुख साइबर अपराधों के तरीकों पर विस्तार से प्रकाश डाला. उन्होंने ऑनलाइन फिशिंग, फर्जी बैंक लिंक, लॉटरी घोटाले, social media पर होने वाली ठगी और व्यक्तिगत जानकारी चोरी जैसे मामलों का जिक्र किया.

साथ ही उन्होंने छात्रों और उपस्थित जनता को इन खतरों से बचने के लिए व्यावहारिक सुझाव दिए. कीर ने जोर देकर कहा कि सतर्कता और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग ही साइबर धोखाधड़ी से बचाव का सबसे अच्छा तरीका है. उन्होंने दो-स्टेप वेरिफिकेशन, अनजान लिंक्स पर क्लिक न करने, पासवर्ड की मजबूती और संदिग्ध कॉल्स की रिपोर्टिंग जैसे टिप्स साझा किए.

Police अधीक्षक प्रखर पांडे ने कहा कि देशभर में साइबर अपराध के मामले लगातार बढ़ रहे हैं और युवा वर्ग विशेष रूप से इनका शिकार हो रहा है. उन्होंने इस कार्यक्रम को सही समय पर आयोजित होने वाला बताया और जनता से अपील की कि वे जागरूकता अभियानों में सक्रिय रूप से भाग लें. पांडे ने कहा, “जब तक समुदाय का पूर्ण सहयोग और शिक्षा नहीं होगी, तब तक इन अपराधों पर पूरी तरह नियंत्रण पाना मुश्किल है.”

उन्होंने छात्रों को प्रोत्साहित किया कि वे न केवल खुद सुरक्षित रहें बल्कि अपने परिवार और आस-पास के लोगों को भी जागरूक करें.

एससीएच

Leave a Comment