सीएससी भर्ती: 5 राज्यों में आधार सुपरवाइजर/ऑपरेटर के 32 पदों पर आवेदन जारी, 20 अगस्त अंतिम तिथि

New Delhi, 4 अगस्त . Governmentी नौकरी की तलाश में जुटे लोगों के लिए एक शानदार मौका सामने आया है. दरअसल, India Government के इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा स्थापित एक विशेष कंपनी सीएससी ई-गवर्नेस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड (कॉमन सर्विस सेंटर स्पेशल पर्पस व्हीकल-सीएससी एसपीवी), जो देशभर के ग्रामीण और दूरदराज इलाकों में कॉमन सर्विस सेंटर्स (सीएससी) योजना के कामकाज की देखरेख करती है, ने आधार सेवा केंद्र (एएसके) में संविदा के आधार पर एक वर्ष की अवधि के लिए विभिन्न 5 राज्यों में आधार सुपरवाइजर/ऑपरेटर – जिला के कुल 32 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर राज्यवार अलग-अलग आधिकारिक अधिसूचना जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है.

सीएससी ई-गवर्नेस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड की ओर से जारी 32 रिक्तियों में Haryana के 15, Madhya Pradesh के 2, Odisha के 4, Rajasthan के 2 और पंजाब के 9 पद शामिल हैं. Haryana के जिन जिलों में भर्ती निकली है, उनमें कुरूक्षेत्र में 2, रेवाड़ी में 2, झज्जर में 2, कैथल में 2, गुरूग्राम में 1, चरखी दादरी में 1, फतेहाबाद में 1, हिसार में 1, सिरसा में 1 और महेंद्रगढ़ में 2 पद शामिल हैं. Madhya Pradesh के 2 रिक्तियों में छिंदवाड़ा और शहडोल जिले में 1-1 पद हैं. Odisha के 4 रिक्तियों में बलांगीर, नयागढ़, नुआपाड़ा और कंधमाल जिले में 1-1 पद शामिल हैं. Rajasthan के कोटा जिले में 2 आधार सुपरवाइजर/ऑपरेटर पद पर भर्ती निकली है. वहीं, पंजाब के 9 रिक्तियों में कपूरथला में 1, पटियाला में 1, एसएएस नगर में 1, तरनतारन में 1, मोगा में 2, फाजिल्का में 2 और फरीदकोट जिले में एक पद शामिल हैं.

इन सभी रिक्तियों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 20 अगस्त तय की गई है. ऐसे में एप्लीकेशन फॉर्म भरके के इच्छुक उम्मीदवार सीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं.

आधार सुपरवाइजर/ऑपरेटर पोस्ट के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से 12वीं (इंटरमीडिएट/सीनियर सेकेंडरी) या मैट्रिकुलेशन के साथ 2 वर्ष की आईटीआई या मैट्रिकुलेशन के साथ 3 वर्ष का पॉलिटेक्निक डिप्लोमा होना चाहिए. इसके अलावा कैंडिडेट्स के पास यूआईडीएआई (भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण) द्वारा अधिकृत टेस्टिंग और सर्टिफाइंग एजेंसी से जारी आधार ऑपरेटर/सुपरवाइजर सर्टिफिकेट और कंप्यूटर की बेसिक जानकारी होनी चाहिए. वहीं, आवेदकों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष तय की गई है.

डीके/पीएम

Leave a Comment