आईआईटी बॉम्बे छात्र सुसाइड: मुंबई पुलिस ने एडीआर के तहत दर्ज किया मामला, पीड़ित परिवार पहुंचे थाने

Mumbai , 19 सितंबर . आईआईटी बॉम्बे के छात्र की मौत से जुड़े मामले में Police ने ‘एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट’ (एडीआर) दर्ज किया है. Friday शाम को आईआईटी पवई परिसर में छात्र मृत पाया गया. बताया जाता है कि परीक्षा के दौरान मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हुए पकड़े जाने के बाद छात्र ने कथित तौर पर आत्महत्या की.

अधिकारियों ने Saturday को बताया कि Maharashtra के यवतमाल के रहने वाले मृतक छात्र के परिवार को सूचित कर दिया गया है. सुबह परिवार के सदस्य Mumbai के पवई Police थाने पहुंचे. उनके बयान दर्ज किए जा रहे हैं.

अधिकारियों ने कहा कि परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज किए जाने के बाद Police आगे की कार्यवाही तय करेगी कि किसके खिलाफ मामला दर्ज करना है या नहीं. इसके अतिरिक्त, Police परिसर में छात्रों के बयान दर्ज कर रही है.

अभी तक किसी के खिलाफ मामला दर्ज नहीं है. घटना के बाद सिर्फ एडीआर ही दर्ज की गई है. वहीं, मृतक छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

मृतक छात्र की पहचान साहिल वाकोडे के रूप में हुई, जो ऊर्जा विज्ञान एवं इंजीनियरिंग विभाग में द्वितीय वर्ष का छात्र था. संस्थान के अनुसार, वाकोडे ने परीक्षा के दौरान चैटजीपीटी से सवाल का जवाब ढूंढा था.

आईआईटी बॉम्बे ने कहा कि इस घटना के बाद छात्र के खिलाफ कोई अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू नहीं की गई थी. परीक्षा प्रशिक्षक और विभाग के प्रमुख ने छात्र से इस मामले पर बातचीत की.

संस्थान ने बताया कि उन्होंने छात्र को समझाया और भरोसा दिलाया कि इस घटना का उसके करियर पर कोई बुरा असर नहीं पड़ेगा. बातचीत के बाद वाकोडे अपने हॉस्टल के कमरे में लौट आया. बाद में उसी शाम वह अपने कमरे में मृत पाया गया.

इस घटना के बाद कैंपस में छात्रों ने विरोध-प्रदर्शन किया. उनका आरोप था कि प्रशासन ने छात्र की मौत से जुड़ी सभी जानकारी का खुलासा नहीं किया था. प्रदर्शनकारियों ने दावा किया कि परीक्षा की घटना को लेकर वाकोडे को एक साल के निलंबन की धमकी दी गई थी. उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे निलंबन के तहत उन्हें छात्रावास छोड़कर परिसर के बाहर रहना पड़ सकता था.

डीसीएच/

Leave a Comment