विदेश मंत्री 26 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र महासभा के ‘हाई लेवल सत्र’ में रखेंगे भारत का पक्ष

New Delhi, 20 सितंबर . अगले सप्ताह न्यूयॉर्क में आयोजित संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र के हाई लेवल वीक में India के विदेश मंत्री एस जयशंकर शामिल होंगे. इसकी आधिकारिक जानकारी Sunday को विदेश मंत्रालय (एमईए) ने एक बयान जारी कर दी.

विदेश मंत्रालय की आधिकारिक साइट पर जारी किए गए बयान के अनुसार, विदेश मंत्री (ईएएम) डॉ. एस. जयशंकर, न्यूयॉर्क (यूएसए) में संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के 81वें सत्र के ‘हाई लेवल वीक’ में शामिल होंगे. वो भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे.

इसमें विदेश मंत्री के संबोधन की तारीख भी कंफर्म की गई है. आगे लिखा है कि संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र के ‘हाई लेवल सेशन’ में विदेश मंत्री का संबोधन 26 सितंबर को होगा. वहीं इस दौरे के दौरान, विदेश मंत्री कई बहुपक्षीय और द्विपक्षीय बैठकों में भी शामिल होंगे.

बता दें, संयुक्त राष्ट्र महासभा का हाई-लेवल वीक 22 से 29 सितंबर तक चलेगा. आम बहस 22 से 26 सितंबर और फिर 28 सितंबर को होगी. इस दौरान दुनिया के कई देशों के शीर्ष नेता और वरिष्ठ प्रतिनिधि वैश्विक शांति, सुरक्षा, आर्थिक चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन, महामारी से निपटने और परमाणु हथियारों जैसे मुद्दों पर अपने विचार साझा करेंगे.

संशोधित वक्ताओं की सूची में एस जयशंकर का नाम शामिल किया गया है. वो इस दौरान वैश्विक मुद्दों पर India का पक्ष पटल पर रखेंगे. यह संबोधन ऐसे समय में हो रहा है जब दुनिया कई भू-Political संघर्षों, आर्थिक दबावों और ऊर्जा एवं खाद्य कीमतों से जुड़ी चुनौतियों का सामना कर रही है.

इस बार यूएनजीए में समुद्र के बढ़ते जलस्तर से पैदा हो रहे खतरे, जलवायु को लेकर उठाए गए कदम, महामारी की रोकथाम और परमाणु हथियारों के पूर्ण उन्मूलन जैसे मुद्दे भी चर्चा में रहेंगे.

संयुक्त राष्ट्र के मौजूदा महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के दूसरे कार्यकाल का भी यह आखिरी हाई-लेवल यूएनजीए होगा, क्योंकि उनका कार्यकाल दिसंबर में समाप्त हो रहा है.

बांग्लादेश के विदेश मंत्री खलीलुर रहमान यूएन जनरल असेंबली के 81वें सत्र की अध्यक्षता करेंगे. सत्र के दौरान, यूएन के 193 सदस्य देशों के President, Prime Minister और वरिष्ठ प्रतिनिधि इसके मशहूर हरे संगमरमर के पोडियम से यूएनजीए को संबोधित करेंगे.

केआर/

Leave a Comment