कोलकाता: पीएम मोदी के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, महिलाएं बोलीं- भाजपा सरकार में मिलेगी सुरक्षा, होंगे बदलाव

कोलकाता, 26 अप्रैल . पश्चिम बंगाल चुनाव के बीच कोलकाता में Sunday को Prime Minister Narendra Modi के रोड शो को लेकर जनता में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला. सड़कों पर भारी भीड़ उमड़ी हुई थी.

कोलकाता की सड़क पर कुछ लोगों के हाथों में पीएम मोदी का कटआउट था तो कोई फूलों की माला लेकर उनका स्वागत करने पहुंचा था. इस उत्साह में युवा, बुजुर्ग और महिलाएं सभी शामिल थीं. खास बात यह रही कि बड़ी संख्या में महिलाएं और कानून की पढ़ाई कर रही छात्राएं भी इस रोड शो में शामिल हुईं.

उन्होंने पीएम मोदी पर भरोसा जताते हुए कहा कि बंगाल में बदलाव की जरूरत है और भाजपा की Government बननी चाहिए.

परिवार संग पीएम मोदी के रोड शो को देखने के लिए पहुंची बेबी सिंह ने से बातचीत में कहा कि पीएम मोदी यहां रोड शो के लिए आए हैं, इसलिए हम उनका स्वागत कर रहे हैं. पीएम मोदी की हर बात अच्छी लगती है. उनके नेतृत्व में पूरा India बदल रहा है, अब बंगाल की बारी है.

एक बुजुर्ग महिला ने कहा कि बंगाल में पीएम मोदी के नेतृत्व में Government बनेगी. वे बहुत अच्छा काम करते हैं.

एक अन्य महिला ने कहा कि पीएम मोदी की Government बनेगी, हम भाजपा को वोट देंगे. बंगाल में बदलाव चाहिए.

संजय मिश्रा ने बताया कि हम पीएम मोदी को देखने आए हैं. यहां परिवर्तन होना चाहिए और भाजपा की Government बननी चाहिए. एक अन्य महिला ने भावुक होते हुए कहा कि वे हमारे Prime Minister हैं, इसलिए हम उन्हें देखने आए हैं. बंगाल में भाजपा की Government चाहिए.

एक शख्स ने कहा कि पीएम मोदी के पास विकास का विजन है. हम उनके नेतृत्व में डबल इंजन की Government चाहते हैं.

लॉ की पढ़ाई कर रही एक छात्रा ने कहा कि हम पीएम मोदी के फैन हैं. वे लोगों के लिए बहुत काम कर रहे हैं. उन्होंने तीन तलाक खत्म किया. बंगाल में भाजपा Government बनने के बाद विकास होगा.

कुछ अन्य छात्रों ने कहा कि हम पहली बार उन्हें देखने आए हैं. पीएम मोदी के नेतृत्व में ऑपरेशन सिंदूर सफल रहा. उन्होंने कहा कि वर्तमान Government की वजह से महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं. आरजी कर मामले से साफ पता चलता है कि हम सुरक्षित नहीं हैं. भाजपा की Government बनने के बाद हमें सुरक्षा जरूर मिलेगी.

डीकेएम/डीकेपी

Leave a Comment