साउथ ईस्ट दिल्ली में पुलिस से मुठभेड़ में बदमाश घायल, चोरी, डकैती समेत 17 केस दर्ज

New Delhi, 10 जून . साउथ ईस्ट दिल्ली में देर रात एएटीएस की टीम और एक शातिर बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में Police ने आरोपी को पैर में गोली मारकर काबू कर लिया. बदमाश ने Police पार्टी पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की थी, जिसके जवाब में Police ने आत्मरक्षा में गोली चलाई.

Police के अनुसार, Tuesday देर रात एएटीएस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि गोविंदपुरी थाना क्षेत्र का घोषित बदमाश सोनू मूलचंद मेट्रो स्टेशन के आसपास आ रहा है. सूचना पर एएटीएस टीम ने मूलचंद मेट्रो स्टेशन से लेडी श्रीराम कॉलेज के पीछे वाली गली के पास ट्रैप लगाया.

जैसे ही सोनू अपनी बाइक पर वहां पहुंचा, Police टीम ने उसे रुकने और सरेंडर करने का आदेश दिया, लेकिन बदमाश ने तुरंत Police पर फायरिंग कर दी और भागने की कोशिश की. Police constable अक्षय ने तुरंत जवाबी कार्रवाई की और दो फायर किए. एक गोली आरोपी सोनू के दाहिने पैर में लग गई, जिससे वह मौके पर ही गिर गया. Police टीम ने तुरंत उसे काबू में कर लिया.

गिरफ्तार बदमाश सोनू पर सेंधमारी, डकैती, चोरी और अन्य गंभीर अपराधों समेत कुल 17 आपराधिक मामले दर्ज हैं. वह गोविंदपुरी Police थाने का घोषित बदमाश है और लंबे समय से Police की गिरफ्त से बाहर था.

मुठभेड़ के बाद घायल सोनू को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है. Police ने आरोपी की बाइक भी जब्त कर ली है.

एएटीएस अधिकारियों ने बताया कि सोनू क्षेत्र में सक्रिय सेंधमार गिरोह का सदस्य है और कई वाहन चोरियों तथा डकैतियों में उसका नाम आ चुका है. उसकी गिरफ्तारी से दिल्ली-एनसीआर के कई लंबित मामलों में महत्वपूर्ण सुराग मिलने की उम्मीद है.

Police ने आगे बताया कि घायल आरोपी से पूछताछ की जाएगी और उसके अन्य साथियों का पता लगाने के प्रयास किए जाएंगे. इस मुठभेड़ में किसी भी Policeकर्मी को कोई चोट नहीं आई है.

एससीएच/वीसी

Leave a Comment