
कोलकाता, 10 जून . तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और संसदीय दल के नेता अभिषेक बनर्जी की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं. इस बार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता ने अभिषेक बनर्जी पर करीब 8 साल पुराने मामले में शिकायत दर्ज कराई है.
डायमंड हार्बर Lok Sabha क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रहे अभिजीत दास उर्फ बॉबी ने डायमंड हार्बर थाने में 21 दिसंबर 2018 को कपाटहाट इलाके में हुए कथित सशस्त्र हमले की दोबारा जांच और First Information Report दर्ज करने की मांग को लेकर शिकायत दी है.
अभिजीत दास का आरोप है कि उस दिन एक Political सभा में जाते समय उनकी गाड़ी को रोककर धारदार हथियारों, तलवारों और बमों से लैस लोगों ने हमला किया था. इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जबकि उनके कई सहयोगी भी जख्मी हुए थे. उनका दावा है कि यह हमला पूर्व नियोजित Political साजिश का हिस्सा था.
उन्होंने कहा कि साल 2018 और 2023 में भी शिकायत दर्ज कराई गई थी, लेकिन अब तक कोई संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई. इसी वजह से उन्होंने मामले की फिर से जांच की मांग करते हुए नया आवेदन दिया है.
शिकायत के साथ जमा दस्तावेजों में अभिषेक बनर्जी, सुमित राय, गौतम अधिकारी समेत कुल 6 लोगों के नामों का उल्लेख किया गया है. साथ ही घटना में कथित रूप से शामिल 150 से 160 हथियारबंद लोगों की भूमिका की भी जांच की मांग की गई है.
भाजपा नेता ने cctv फुटेज की जांच, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज करने, मोबाइल लोकेशन खंगालने और मेडिकल रिकॉर्ड की समीक्षा समेत कई मांगें रखी हैं. उनका कहना है कि यह सिर्फ उन पर व्यक्तिगत हमला नहीं था, बल्कि Political गतिविधियों को बाधित करने की एक संगठित कोशिश थी.
वहीं, शिकायत के आधार पर डायमंड हार्बर थाने की Police ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
वहीं, अभिषेक बनर्जी के खिलाफ बीते दिनों सीआईडी ने नोटिस जारी किया था. यह नोटिस राज्य विधानसभा में विपक्ष के लिए आरक्षित महत्वपूर्ण पदों से संबंधित एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव में पार्टी के कुछ विधायकों के हस्ताक्षरों में विसंगति के मामले में चल रही जांच के सिलसिले में पूछताछ के लिए भेजा गया. हालांकि, टीएमसी सांसद ने कलकत्ता हाईकोर्ट में इस समन को चुनौती दी है, जिस पर Wednesday को सुनवाई होगी.
–
डीसीएच/