
कटनी, 21 अगस्त . Madhya Pradesh के कटनी में सीएसपी नेहा पच्चीसिया के खिलाफ Police विभाग ने एक्शन लिया है. विभागीय जांच रिपोर्ट के बाद Police मुख्यालय के निर्देश पर कटनी के कुठला थाने में नेहा पच्चीसिया समेत तीन लोगों के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज किया गया है.
जानकारी के अनुसार मामले में नेहा पच्चीसिया, क्षितिज राज और मारूफ अहमद को आरोपी बनाया गया है. Police ने बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
दरअसल, सीएसपी नेहा पच्चीसिया के खिलाफ मिली विभिन्न शिकायतों की जांच जबलपुर रेंज स्तर पर कराई गई थी. जबलपुर रेंज के आईजी प्रमोद कुमार वर्मा ने जांच की जिम्मेदारी अतिरिक्त Police अधीक्षक आईपीएस अनु बेनीवाल को सौंपी थी. जांच अधिकारी ने शिकायतों से जुड़े लोगों के बयान दर्ज किए और अपनी रिपोर्ट वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी. इसी रिपोर्ट के आधार पर अब आपराधिक मामला दर्ज किया गया है.
जानकारी के अनुसार सीएसपी नेहा पच्चीसिया के खिलाफ मामला एक हत्या के प्रकरण की जांच से जुड़ी शिकायत के बाद गंभीर हुआ. आरोप है कि कुठला थाना क्षेत्र में दर्ज हत्या के मामले में निर्धारित समय सीमा के भीतर चालान पेश नहीं किया गया. इसके चलते आरोपी को जमानत मिल गई. शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया कि बाद में आरोपी पक्ष पर दबाव बनाकर उनकी जमीन कम कीमत पर खरीदी गई.
इसके अलावा एक ट्रांसपोर्टर ने भी सीएसपी के खिलाफ शिकायत की थी. आरोप है कि हाइवा वाहन छोड़ने के एवज में 30 हजार रुपये की रिश्वत मांगी या ली गई. शिकायतों के सामने आने के बाद Police विभाग ने विभागीय स्तर पर कार्रवाई करते हुए पहले दो और बाद में तीन थानों का प्रभाव सीएसपी से वापस ले लिया था. उनके Governmentी ड्राइवर केशव सिंह को भी निलंबित किया गया था.
इसके साथ ही थानों का प्रभार वापस लिए जाने और Governmentी ड्राइवर के निलंबन के खिलाफ नेहा पच्चीसिया ने हाईकोर्ट का रुख किया था. मामले की सुनवाई के बाद एकल पीठ ने इसे Police विभाग के आंतरिक प्रशासन और कार्य-विभाजन से जुड़ा विषय माना. कोर्ट ने विभागीय निर्णय में हस्तक्षेप से इनकार करते हुए याचिका खारिज कर दी थी.
–
एसएके/पीएम