नई दिल्ली : द्वारका में अवैध हथियार के साथ अपराधी गिरफ्तार, हथियार बरामद

New Delhi, 18 जनवरी . दिल्ली में द्वारका जिले के Police स्टेशन बिंदापुर की टीम ने अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है. Police ने आरोपी के कब्जे से एक देसी पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं.

Police अधिकारियों ने बताया कि Police को इलाके में अपराध करने की फिराक में घूम रहे बदमाशों पर निगरानी रखने के लिए दिशा निर्देश दिए गए थे. इसी क्रम में Police स्टेशन बिंदापुर में एक टीम का गठन किया गया, जिसमें हेड कॉन्स्टेबल नीरज, मुकेश और राजेश डागर शामिल थे. यह टीम इंस्पेक्टर नरेश सांगवान की देखरेख में लगातार इलाके में सक्रिय अपराधियों की गतिविधियों पर नजर रख रही थी.

Police को विश्वसनीय सूत्रों से गुप्त सूचना मिली कि एक शातिर अपराधी अवैध हथियार के साथ इलाके में किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है. सूचना के आधार पर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संदिग्ध को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया. तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक देसी पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए.

जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी कुणाल कुलदीप एक ड्रग एडिक्ट है और उसके खिलाफ पहले से ही 15 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं. Police का मानना है कि समय रहते गिरफ्तारी न होने पर आरोपी किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम दे सकता था.

उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई द्वारका जिले के Police उपायुक्त अंकित सिंह आईपीएस के कुशल मार्गदर्शन में की गई. डीसीपी ने जिले में अप्रिय घटनाओं को रोकने और अवैध हथियारों के प्रति ज़ीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं.

आरोपी की पहचान कुणाल कुलदीप पुत्र अनिल कुमार (30) निवासी मनसा राम पार्क, उत्तम नगर दिल्ली के रूप में हुई है.

इस संबंध में Police स्टेशन बिंदापुर में आरोपी के खिलाफ First Information Report दर्ज की गई है. Police अब आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि हथियार कहां से लाया गया और इसके पीछे किसी संगठित गिरोह की संलिप्तता तो नहीं है. उसके बयान के आधार पर अन्य लोगों की गिरफ्तारी की जाएगी. इसके लिए टीम का भी गठन किया जाएगा.

एसएके/एएसस

Leave a Comment