
Patna, 8 जून . Patna में कोचिंग सेंटर पर हुए विवाद मामले में अब Police खान सर की तलाश में जुटी हुई है. Police की एक टीम खान सर की गिरफ्तारी के लिए दौड़ रही है. वहीं इस बीच खान सर की तरफ से कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की गई, जिस पर Monday को सुनवाई हुई.
फैसल खान उर्फ खान सर के वकील ने Patna सिविल कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी. दोपहर 12:30 बजे कोर्ट ने सुनवाई की लेकिन फैसला नहीं दिया है. खान सर के वकील अरविंद कुमार महुआर ने कहा कि ज्ञान बिंदु के डायरेक्टर और अन्य लोगों पर खान सर के स्टाफ ने केस दर्ज कराया है. इसके बाद खान सर पर भी केस दर्ज हुआ है.
अरविंद कुमार महुआर ने कहा कि अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई हुई है और कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है. आज या कल कोर्ट इस मामले में फैसला सुना सकता है. उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले में विस्तृत सुनवाई Tuesday को होगी.
कोचिंग सेंटर पर हुए हमले को लेकर खान सर की तरफ से की गई शिकायत के बाद अन्य कोचिंग संचालक रौशन कुमार को Police ने गिरफ्तार कर लिया है. खान सर ने फायरिंग का दावा किया था लेकिन मामले की जांच के निष्कर्षों और बरामद हथियारों के आधार पर Police ने खान सर और दो अन्य लोगों के खिलाफ उकसाने और आर्म्स एक्ट के तहत First Information Report दर्ज की है. इसी मामले में Police उनकी तलाश कर रही है.
बता दें कि विवाद के बाद खान सर मुश्किलों में फंसते नजर आ रहे हैं. एक तरफ अस्पताल और कोचिंग सेंटर सील होने का खतरा बना हुआ है, वहीं खान सर पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है. Police ने सुरक्षा मानकों को लेकर खान सर के कोचिंग और अस्पताल को नोटिस जारी किया है. अगर तय समय में सुरक्षा मानकों को पूरा नहीं किया जाता है तो कार्रवाई हो सकती है.
–
एएमटी/पीएम