‘लॉरेंस ऑफ़ पंजाब’ को लेकर गहराया विवाद, सिद्धू मूसेवाला के पिता ने सरकार पर उठाए सवाल

चंडीगढ़, 21 अप्रैल . नई डॉक्यूमेंट्री सीरीज़ ‘लॉरेंस ऑफ़ पंजाब’ को लेकर विवाद हो गया है. बीते दिन ही मेकर्स ने डॉक्यूमेंट्री सीरीज़ की रिलीज डेट का एलान किया है.

डॉक्यूमेंट्री सीरीज़ को 27 अप्रैल को रिलीज किया जाएगा. अब इस सीरीज को लेकर दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है. उनका Government से सवाल है कि अब गैंगस्टर और अपराधियों की जिंदगी पर कहानी बनाकर युवाओं को प्रेरित किया जाएगा.

सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने सीरीज का कड़ा विरोध किया है. मीडिया से बात करते हुए दिवंगत सिंगर के पिता ने कहा, “गैंगस्टरों को हीरो बनाकर पेश किया जा रहा है, जो युवाओं के लिए खतरनाक साबित हो सकता है.” उन्होंने कहा कि पंजाब में बहुत ऐसे शहीद योद्धा और वैज्ञानिक व खिलाड़ी हैं जिन पर फिल्म बनाई जा सकती है, लेकिन इस गैंगस्टर पर ही क्यों बनाई जा रही है. उनका कहना है कि इस गैंगस्टर ने उनके बेटे को मौत के घाट उतारा है, जिसको लेकर आज तक इंसाफ नहीं मिला.

उन्होंने कहा, “लॉरेंस गैंग पर अलग-अलग अपराधों के लिए कई धाराओं में केस दर्ज हैं और उन्होंने पंजाब के कई बच्चों को मौत के घाट उतारा है. ऐसे में या तो Government गलत है या फिर लॉरेंस गैंग. अगर वे इतने ही निर्दोष हैं, तो जेल में क्यों रखा है; Government को उन्हें जेल से बाहर कर देना चाहिए. मेरा सवाल Government से है कि वे गैंगस्टर और अपराधियों को इतना ग्लोरिफाई क्यों किया जा रहा है.

सिद्धू मूसेवाला के पिता का कहना है कि “Government को इस तरह की फिल्मों पर रोक लगानी चाहिए. जो लोग अपराध की राह पर चलते हैं, उन्हें महिमामंडित करना बिल्कुल गलत है. पहले ही पंजाब में युवा गलत रास्तों की ओर जा रहे हैं और ऐसी फिल्में इस समस्या को और बढ़ा सकती हैं.”

बता दें कि नई डॉक्यूमेंट्री सीरीज़ ‘लॉरेंस ऑफ़ पंजाब’ लॉरेंस गैंग के पीछे की कहानी को दिखाती है. मेकर्स ने एक हालिया इंटरव्यू में खुलासा किया कि सीरीज ऐसी पहचानों के निर्माण के पीछे के कारणों को समझना और पर्दे पर उतारना है. माना जा रहा है कि सीरीज में लॉरेंस गैंग से जुड़े एक केस को आधार बनाकर कहानी की तरह पिरोया गया है.

पीएस /पीएम

Leave a Comment