रांची में दिनदहाड़े कारोबारी को मारी गोली, सांसद संजय सेठ ने कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल

रांची, 21 अप्रैल . Jharkhand की राजधानी रांची में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. Tuesday सुबह पंडरा ओपी क्षेत्र के ओटीसी मैदान के समीप अपराधियों ने जमीन कारोबारी भार्गव सिंह को सरेराह गोली मार दी. पेट में गोली लगने से भार्गव सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई.

अस्पताल में प्राथमिक बयान के दौरान घायल भार्गव सिंह ने विजय टेटे नामक व्यक्ति पर गोली मारने का आरोप लगाया है. भार्गव के अनुसार, रातू स्थित एक जमीन को लेकर विजय के साथ उनका विवाद चल रहा था और विजय ने उन्हें फोन पर जान से मारने की धमकी भी दी थी. आरोपी विजय टेटे मूल रूप से कांके के गांधीनगर का रहने वाला बताया जा रहा है. वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए.

घटना के एक घंटे बाद Police ने इस हमले की साजिश के आरोप में विजय टेटे को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि शूटरों की तलाश जारी है.

घटना की सूचना मिलते ही रक्षा राज्य मंत्री और रांची सांसद संजय सेठ सिटी अस्पताल पहुंचे. उन्होंने भार्गव सिंह की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें तत्काल पारस अस्पताल रेफर कराया. सांसद के निर्देश पर Police ने शहर में ‘ग्रीन कॉरिडोर’ बनाकर घायल को पारस अस्पताल पहुंचाया, जहां विशेषज्ञों की देखरेख में उनका इलाज जारी है. Police ने घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया है और पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है.

घटनास्थल का मुआयना करने पहुंचे सांसद संजय सेठ ने राज्य की कानून-व्यवस्था को लेकर Government तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा, रांची में अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ चुका है कि वे सरेआम गोली मारकर पैदल ही निकल जा रहे हैं. यह स्थिति 90 के दशक के जंगलराज की याद दिलाती है. शहर की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह बेपटरी हो चुकी है.”

एसएनसी/वीसी

Leave a Comment