कोलकाता से लौटते समय मुर्शिदाबाद के कंटेंट क्रिएटर की सड़क हादसे में मौत

कोलकाता, 1 अगस्त . पश्चिम बंगाल में नादिया जिले के कृष्णानगर Police स्टेशन इलाके में हुए सड़क हादसे में मुर्शिदाबाद के social media कंटेंट क्रिएटर की मौत हो गई. Police ने Saturday को यह जानकारी साझा की.

Police के अनुसार, मुर्शिदाबाद जिले के दौलताबाद Police स्टेशन क्षेत्र स्थित बेनीदासपुर गांव के रहने वाले सलाम शेख के बेटे सुमन, social media पर ‘सुमन राइडर’ के नाम से मशहूर थे.

Police के मुताबिक, सुमन को बाइक चलाने का बहुत शौक था. शुरुआती जांच से पता चला है कि Thursday देर रात कोलकाता से मुर्शिदाबाद जिले लौटते समय उनका संतुलन बिगड़ गया और वे दुर्घटना का शिकार हो गए. वे कंटेंट बनाने के काम से कोलकाता गए थे.

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तेज रफ्तार में बाइक चलाते समय युवा राइडर का अचानक संतुलन बिगड़ गया और वे बाइक से गिर गए, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं. स्थानीय लोग उन्हें अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

शुरुआती जांच में Police का अनुमान है कि सुमन की मौत मौके पर ही हो गई थी.

पिछले महीने ही दक्षिण कोलकाता के ढाकुरिया की बाइक राइडर देबाहुति बनर्जी की भी एक दुर्घटना में मौत हो गई थी. देबाहुति पश्चिम मेदिनीपुर जिले के खड़गपुर लोकल Police स्टेशन इलाके के बालीहाटी इलाके में नेशनल हाईवे पर दुर्घटना का शिकार हुई थीं.

कोलकाता से कुल 15 लोग आठ बाइक पर सवार होकर Odisha के चांदीपुर गए थे. Odisha से बाइक लेकर लौटते समय खड़गपुर के पास देबाहुति की बाइक का पहिया एक गड्ढे में चला गया. तेज रफ्तार के कारण देबाहुति का संतुलन बिगड़ गया था बाद में अस्पताल में उनकी मौत हो गई.

डीकेएम/वीसी

Leave a Comment