
हरदोई, 26 अप्रैल . उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में Sunday को एक तेज रफ्तार कंटेनर ट्रक अनियंत्रित होकर भीड़ में जा घुसा. लोनार थाना क्षेत्र के जगदीशपुर चौराहे पर हुए इस हादसे में एक अज्ञात महिला की मौत हो गई, जबकि करीब 15 लोग घायल हो गए हैं. इनमें से 11 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है.
स्थानीय लोगों के मुताबिक, ट्रक काफी तेज रफ्तार में था और चालक नशे की हालत में लग रहा था. बताया जा रहा है कि उसने पहले सड़क किनारे खड़े ठेलों और दुकानों को टक्कर मारी, उसके बाद ऑटो और बाइक को भी रौंद दिया. देखते ही देखते वहां अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे.
हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन आसपास मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया और Police के हवाले कर दिया. सूचना मिलते ही बावन चौकी प्रभारी वरुण शुक्ला Police टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला.
Police ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को नजदीकी बावन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया. घायलों में कई लोग जैसे रमेश (50), पवन कुमार (25), रुचि (25), मुकेश (30), पिंटू (25), खुशीराम (35), नरेश (33), हरिश्चंद्र (35), महेंद्र (45), राहुल (30) और एक 11 साल का बच्चा प्रियांशु भी शामिल है.
हरपालपुर सीओ सतेंद्र कुमार ने बताया कि घटना सुबह करीब 11 बजे की है. प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि कंटेनर चालक की लापरवाही और नशे की हालत इस हादसे की मुख्य वजह हो सकती है. Police ने वाहन को कब्जे में ले लिया है और चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.
फिलहाल Police ने मामले में तहरीर के आधार पर केस दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.
–
पीआईएम/वीसी