‘कांग्रेस का घमंड और हताशा नजर आ रही है’ एआई समिट में हुए हंगामे पर बोले केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

New Delhi, 20 फरवरी . प्रगति मैदान स्थित India मंडपम में चल रहे एआई समिट में इंडियन नेशनल यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने टी-शर्ट उतारकर विरोध प्रदर्शन किया. इस प्रदर्शन को लेकर Union Minister पीयूष गोयल ने कांग्रेस पार्टी और सांसद राहुल गांधी पर जोरदार हमला बोला है. उन्होंने कहा कि यह विरोध प्रदर्शन नहीं कांग्रेस का घमंड और हताशा को दिखा रहा है.

Union Minister पीयूष गोयल ने एक्स पोस्ट में लिखा कि यह कांग्रेस का घमंड और फ्रस्ट्रेशन दिख रहा है. राहुल गांधी, Government को टारगेट करने के लिए India को बेइज्जत करना ही आपका और विपक्ष का आइडिया है. एक तरफ आप हाल के ट्रेड डील्स के बारे में झूठ फैलाकर India के डेवलपमेंट को रोकना चाहते हैं, तो वहीं दूसरी तरफ आपके मातहत आने वाले (पीछे खड़े लोग) मशहूर एआई समिट में बिना शर्ट के मार्च कर रहे हैं, और दुनिया भर में 140 करोड़ भारतीयों को शर्मिंदा करने की कोशिश कर रहे हैं. यह रुकावट डालने की रणनीति सिर्फ आपके और आपकी पार्टी के India के लिए विजन की कमी को दिखाती है.

केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने एक्स पोस्ट में कहा कि देश के लिए शर्म की बात है कि ऐसे समय में जब India एक मशहूर ग्लोबल एआई समिट होस्ट कर रहा है और दुनिया को अपना इनोवेशन, विजन और टेक्नोलॉजिकल लीडरशिप दिखा रहा है, कांग्रेस पार्टी ने इज्जत के बजाय रुकावट को चुना. राहुल गांधी की लीडरशिप में, कांग्रेस वर्कर्स ने टॉपलेस होकर वेन्यू पर हंगामा किया. ऐसा लगा कि यह काम वैश्विक मंच पर India को शर्मिंदा करने के लिए किया गया था. जब देश खुद को एक लीडिंग टेक्नोलॉजी पावरहाउस के तौर पर बनाने की कोशिश कर रहा है, तो ऐसा बर्ताव उन लोगों को ही मजबूत करता है जो India को लड़खड़ाते हुए देखना चाहते हैं. पॉलिटिकल विरोध एक डेमोक्रेटिक हक है, लेकिन देश की ग्लोबल इमेज को कमजोर करना नहीं. India इससे बेहतर का हकदार है.

Union Minister गजेंद्र सिंह शेखावत ने एक्स पोस्ट में कहा कि राहुल गांधी के फॉलोअर्स एआई समिट में अपनी शर्ट उतारकर बदतमीजी से घूमते हैं. लीडरशिप स्टैंडर्ड तय करती है, और वे ठीक यही दिखाते हैं.

दिल्ली Government में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि राहुल गांधी ने आज इंडियन नेशनल यूथ कांग्रेस से एआई समिट में जो प्रोटेस्ट करवाया, उसमें विदेशी मेहमानों के सामने कपड़े उतारकर किया गया यह ‘नंगा नाच’ बेहद शर्मनाक है. प्रोटेस्ट करना एक अलग बात है, मगर ऐसा प्रोटेस्ट जिसमें अपने देश को छोटा पेश किया जा रहा हो, अपने देश की छवि को ही धूमिल किया जा रहा हो? यह घटिया मानसिकता सिर्फ कांग्रेस के पास है. आज गांधी परिवार को जरूर सोचना चाहिए कि गिरते-गिरते कितना गिर गए कि आज वो ये भूल ही गए कि देश का मान-सम्मान विदेशी मेहमानों के सामने कैसा होना चाहिए. मैं ऐसी घटिया किस्म के प्रोटेस्ट की कड़े शब्दों में निंदा करता हूं.

भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि India मंडपम में शर्मनाक उपद्रव. ​आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पार्टी नहीं, बल्कि India विरोधी गुंडों और अराजकतावादियों की जमात बन चुकी है. ​जहां एक ओर पूरी दुनिया India को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में एक उभरते हुए वैश्विक नेतृत्वकर्ता के रूप में देख रही है, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश को बदनाम करने का रास्ता चुना है. ​आज ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट’ में यूथ कांग्रेस का ‘बिना शर्ट’ वाला यह भद्दा प्रदर्शन केवल एक विरोध नहीं, बल्कि वैश्विक नेताओं और टेक दिग्गजों के सामने India को शर्मिंदा करने की एक सोची-समझी साजिश है.

डीकेएम/जीकेटी

Leave a Comment