
Patna, 1 अगस्त . कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी Saturday को पार्टी की फैक्ट फाइंडिंग टीम के साथ बिहार पहुंचे. Patna में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस की टीम सिवान में छात्रों से जुड़ी गोलीबारी की घटना की जांच करेगी और प्रभावित छात्रों, उनके परिजनों तथा प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी जुटाएगी. प्रतापगढ़ी ने कहा कि कांग्रेस इस घटना की निष्पक्ष पड़ताल के उद्देश्य से बिहार आई है. उन्होंने आरोप लगाया कि सिवान में छात्रों पर एके-47 से फायरिंग की गई, जिसकी सच्चाई सामने आनी चाहिए.
उन्होंने कहा कि टीम का उद्देश्य पीड़ितों से मिलकर तथ्यों को एकत्र करना और यह समझना है कि आखिर ऐसी स्थिति क्यों बनी. कांग्रेस सांसद ने कहा कि वर्तमान समय में छात्रों और युवाओं से जुड़े मुद्दे सबसे महत्वपूर्ण हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि Government छात्रों के प्रति संवेदनशील नहीं है और उनके आंदोलनों से सख्ती से निपट रही है. उन्होंने दिल्ली में छात्र आंदोलन के दौरान Police कार्रवाई का भी जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि महिला छात्रों के साथ दुर्व्यवहार किया गया.
उन्होंने कहा कि इन सभी मामलों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए. प्रतापगढ़ी ने कहा कि कांग्रेस की फैक्ट फाइंडिंग टीम अलग-अलग स्थानों पर जाकर लोगों से मुलाकात करेगी और अपनी रिपोर्ट पार्टी नेतृत्व को सौंपेगी. उन्होंने कहा कि फिलहाल उनका उद्देश्य जांच करना है, जबकि आंदोलन या आगे की Political रणनीति के बारे में पार्टी के अन्य संगठन जानकारी देंगे. इस दौरान उन्होंने भाजपा और केंद्र Government पर भी निशाना साधा.
उन्होंने अयोध्या स्थित राम मंदिर में कथित चोरी की घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि भाजपा को इस मुद्दे पर भी जवाब देना चाहिए. साथ ही उन्होंने Prime Minister Narendra Modi पर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि उन्हें छात्रों से जुड़े मुद्दों पर अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए. Union Minister धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का उल्लेख करते हुए प्रतापगढ़ी ने दावा किया कि यह छात्रों के आंदोलन के दबाव का परिणाम है. उन्होंने कहा कि छात्र यह जानना चाहते हैं कि गोली चलाने के आदेश किसने दिए और इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए.
–
एमएनपी/पीएम