
शिमला/Bhopal , 24 जुलाई . कांग्रेस नेता कुलदीप राठौर ने सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के भूख हड़ताल समाप्त करने के घटनाक्रम को लेकर केंद्र Government और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा.
उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति को Government और भाजपा के नेता पहले चीन का एजेंट बता रहे थे, उसी सोनम वांगचुक का अनशन समाप्त कराने के लिए Union Minister जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह को आगे आना पड़ा. यह इस बात का संकेत है कि Government मौजूदा स्थिति पर नियंत्रण करना चाहती है. नीट पेपर लीक मामले को लेकर आंदोलन कर रहे छात्र अब भी केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं और कांग्रेस पार्टी इस मांग का समर्थन करती है.
कुलदीप राठौर ने आरोप लगाया कि छात्रों के आंदोलन के दौरान Police ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले दागे, जो लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है. उन्होंने कहा कि छात्रों के साथ दुर्व्यवहार करने वाले Police अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए.
Prime Minister मोदी के वीडियो संदेश का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि यदि Government नए कानून का मसौदा तैयार कर चुकी है, तो उसे इस पर विपक्ष को विश्वास में लेना चाहिए. उन्होंने सुझाव दिया कि Prime Minister social media के माध्यम से अपनी बात रखने के बजाय संसद में इस विषय पर विस्तृत चर्चा करें, ताकि सभी पक्षों की राय सामने आ सके और प्रभावी समाधान निकाला जा सके.
वहीं, Madhya Pradesh में कांग्रेस नेता शोभा ओझा ने भी पेपर लीक के मामलों को लेकर केंद्र Government पर तीखा हमला बोला और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग दोहराई. उन्होंने कहा कि देशभर के छात्र-छात्राओं के साथ अन्याय हो रहा है और परीक्षा प्रणाली पर उनका भरोसा कमजोर हुआ है.
शोभा ओझा ने आरोप लगाया कि प्रदर्शन कर रहे छात्रों के साथ Police का रवैया बेहद कठोर रहा और धरना-प्रदर्शनों के दौरान कानून-व्यवस्था के नाम पर छात्रों के साथ अनुचित व्यवहार किया गया. Government को छात्रों की आवाज सुननी चाहिए और उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए.
–
एएसएच/एबीएम