
New Delhi, 20 अप्रैल . BJP MP गुलाम अली खटाना ने महिला आरक्षण को लेकर कांग्रेस सहित इंडिया ब्लॉक पर निशाना साधा. उन्होंने पीएम मोदी के राष्ट्र के नाम दिए संबोधन का जिक्र करते हुए कहा कि पीएम ने अपने संबोधन में स्पष्ट रूप से कहा था कि महिलाओं को आरक्षण नहीं मिलने की जिम्मेदार कांग्रेस है.
New Delhi में से बातचीत में BJP MP ने केंद्र Government द्वारा महिलाओं के लिए किए गए कार्यों का जिक्र किया.
गुलाम अली खटाना ने कहा कि पीएम Narendra Modi ने जब से देश की कमान संभाली है, उन्होंने महिलाओं को, बहनों को पहले इज्जत दी, सम्मान दिया और डिग्निटी दी. 12 करोड़ से ज्यादा शौचालय बनाकर महिलाओं की गरिमा बचाई. उसके बाद आर्थिक सशक्तीकरण किया, ताकि महिलाएं खुद आत्मनिर्भर बन सकें और किसी पर निर्भर न रहें. तीसरा चरण है उनके Political सशक्तीकरण का, लेकिन कांग्रेस ने हमेशा इसे लटकाया.
उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण को कांग्रेस, सपा, टीएमसी, डीएमके और छोटे दलों ने रोका है. महिलाओं का यह महत्वपूर्ण बिल विपक्ष ने रोका है. अब बहनें इनको चुनाव में जवाब देंगी.
BJP MP ने कहा कि कांग्रेस की मानसिकता देश के हित में काम नहीं करने की है. कांग्रेस देश के हित में कोई काम नहीं करती. कांग्रेस के नेता ऑफ अपोजिशन हमेशा दुश्मन की भाषा बोलते हैं. महिला आरक्षण को रोककर उन्होंने आधी आबादी के साथ अन्याय किया है. हमारी बहनें उन्हें चुनाव में अच्छा जवाब देंगी.
खटाना ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि वे कह रहे हैं कि 12 साल में पहली बार विपक्ष हमारी Government को घुटनों पर ले आया, जबकि देश की जनता जानती है कि कौन घुटनों पर है. कांग्रेस का लीडर फ्रस्ट्रेटेड लीडर है, वह परिवार की राजनीति से बाहर नहीं आया है. देश के हित में उनका कोई कार्यक्रम या नीति नहीं है. वे एंटी-महिला, एंटी-एससी, एंटी-ओबीसी हैं.
उधमपुर बस दुर्घटना पर दुख व्यक्त करते हुए BJP MP ने कहा कि यह बहुत दुखद और पीड़ादायक खबर है. Prime Minister ने भी इस पर दुख व्यक्त किया है. हम शोक संतप्त परिवारों से सब्र की अपील करते हैं. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज चल रहा है. मेरी एडमिनिस्ट्रेशन से बात हुई है और दुर्घटना की जांच भी चल रही है.
–
डीकेएम/वीसी