
New Delhi, 13 अगस्त . उत्तराखंड के हल्द्वानी स्थित रामलीला मैदान में कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के बाद कथित तौर पर किए गए ‘शुद्धिकरण’ हवन को लेकर Political विवाद तेज हो गया है. कांग्रेस सांसदों ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसे दलितों के प्रति भेदभाव, संवैधानिक मूल्यों और समानता के सिद्धांत के खिलाफ बताया है. सांसदों ने घटना के लिए जिम्मेदार लोगों पर कानूनी कार्रवाई की मांग की है और उत्तराखंड Government की चुप्पी पर भी सवाल उठाए हैं.
कांग्रेस सांसद मल्लू रवि ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया. उन्होंने कहा कि India में 75 वर्षों के संवैधानिक शासन के बावजूद ऐसी घटनाएं होना बेहद दुखद है. उन्होंने कहा कि राज्यसभा में विपक्ष के नेता, सांसद, वरिष्ठ कांग्रेस नेता और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष जैसे पद पर रहे व्यक्ति की रैली के बाद ‘शुद्धिकरण’ किया जाना गंभीर मामला है. मल्लू रवि ने कहा कि जिन्होंने यह किया है, उनके खिलाफ नियमों के अनुसार कार्रवाई होनी चाहिए और उन्हें जेल भेजा जाना चाहिए.
कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला ने भी घटना पर तीखी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, जो दलित समुदाय से आते हैं, ने किसी सभा को संबोधित किया और उसके बाद उसी स्थान पर ‘शुद्धिकरण’ कराया गया, तो इससे ज्यादा अपमानजनक कुछ नहीं हो सकता. उन्होंने इसे शर्मनाक बताते हुए उत्तराखंड के Chief Minister पुष्कर सिंह धामी की चुप्पी पर सवाल उठाया और कहा कि Chief Minister को इस मामले पर बोलना चाहिए.
कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा ने भाजपा और आरएसएस की विचारधारा पर निशाना साधते हुए कहा कि एक तरफ तिरंगा यात्रा और राष्ट्रवाद की बात की जाती है, जबकि दूसरी तरफ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विपक्ष के नेता के मामले में संविधान में दिए गए समानता के सिद्धांत का कथित रूप से उल्लंघन किया जा रहा है.
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में जिस मैदान में मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस नेताओं ने जनसभा की, उसी स्थान का ‘शुद्धिकरण’ किया जाना बेहद आपत्तिजनक है. शैलजा ने सवाल किया कि आखिर यह कैसा शुद्धिकरण है. उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसी घटनाएं एक विशेष विचारधारा और मानसिकता को दर्शाती हैं. उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को ऐसी सोच और मानसिकता से ‘शुद्धिकरण’ की जरूरत है. साथ ही उन्होंने कहा कि यदि ऐसी घटना के बावजूद कार्रवाई नहीं होती है तो यह राज्य Government की जिम्मेदारी पर भी सवाल खड़ा करता है.
हल्द्वानी के विवाद के साथ ही संसद सत्र के दौरान Government और विपक्ष के बीच टकराव भी जारी रहा. कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने केंद्र Government पर जनता से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर जवाबदेही से बचने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि देश में महंगाई, रिकॉर्ड बेरोजगारी, छात्रों पर कार्रवाई, नीट पेपर लीक, शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था, ई20 ईंधन से जुड़े सवाल और Haryana में कॉमनवेल्थ गेम्स आयोजित करने जैसे कई महत्वपूर्ण मुद्दे हैं, लेकिन Government ने इन पर पर्याप्त जवाब नहीं दिया.
हुड्डा ने कहा कि विपक्ष संसद में इन्हीं मुद्दों को उठाने के लिए आया था. उन्होंने सवाल किया कि अगर संसद में जनता के सवाल नहीं उठाए जाएंगे तो विपक्ष इन मुद्दों को कहां ले जाएगा. उनके मुताबिक, Government ने अपनी जिम्मेदारियों से मुंह मोड़ लिया है.
कांग्रेस सांसद उज्ज्वल रमन सिंह ने भी Government पर विपक्ष को चर्चा का पर्याप्त अवसर नहीं देने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि Union Minister किरेन रिजिजू को सदन में कई बार बोलने का अवसर मिलता है, लेकिन गृह मंत्री सदन में मौजूद नहीं होते. उन्होंने छात्रों, देश की जनता और कथित डोनेशन घोटाले से प्रभावित लोगों की ओर से माफी की मांग का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि जंतर-मंतर पर हुई घटनाओं को लेकर माफी संसद के भीतर मांगी जानी चाहिए.
Lok Sabha की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित होने पर निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने भी Government पर निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रों के मुद्दों, फंड से जुड़े आरोपों, लोगों की आस्था और प्रदर्शनकारियों पर हुई कार्रवाई जैसे सवालों पर Government ने चर्चा नहीं की. उन्होंने कहा कि Government चर्चा से बच रही है जबकि सदन चलाने की जिम्मेदारी Government की होती है.
–
एसएके/पीएम