
Patna, 13 अगस्त . बिहार के बहुचर्चित भरत भूषण तिवारी के कथित Police मुठभेड़ से हुई मौत मामले में Chief Minister सम्राट चौधरी ने Thursday को बड़ा ऐलान किया. उन्होने दिवंगत भरत भूषण तिवारी के परिवार को आर्थिक सहायता और एक परिजन को नौकरी देने की घोषणा की है. उन्होंने कहा कि न्यायिक जांच की अंतरिम रिपोर्ट के आधार पर बिहार Government दिवंगत भरत भूषण तिवारी के परिवार को आर्थिक सहायता देगी और परिवार के एक सदस्य को Governmentी नौकरी प्रदान की जाएगी. Chief Minister ने इसकी जानकारी social media मंच के जरिए साझा की.
यह मामला 17 जून की सुबह भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव में हुई Police मुठभेड़ से जुड़ा है. बिलौटी निवासी काशीनाथ तिवारी के पुत्र भरत भूषण तिवारी को Police कार्रवाई के दौरान पांच गोलियां लगने की बात सामने आई थी. गंभीर रूप से घायल भरत भूषण को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां बाद में उसकी मौत हो गई. घटना के बाद भरत भूषण के परिजनों और स्थानीय लोगों ने Police कार्रवाई पर गंभीर सवाल उठाए थे.
परिजनों का आरोप था कि भरत भूषण ने Police के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया था, इसके बावजूद उसे गोली मारी गई. घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बनी और लोगों ने विरोध प्रदर्शन भी किया था. मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई थी. विवाद बढ़ने और निष्पक्ष जांच की मांग के बीच राज्य Government ने पूरे घटनाक्रम की जांच के लिए न्यायिक आयोग का गठन किया. आयोग को मुठभेड़ की परिस्थितियों, घटनाक्रम और उससे जुड़े तथ्यों की पड़ताल करनी है.
Chief Minister के ताजा ऐलान को न्यायिक जांच की अंतरिम रिपोर्ट से जोड़कर देखा जा रहा है. Government के इस फैसले से पीड़ित परिवार को राहत मिलने की उम्मीद है. भरत भूषण तिवारी मामले को लेकर बिहार की राजनीति भी काफी गरम रही. विपक्षी दलों ने Police कार्रवाई और कानून-व्यवस्था को लेकर Government पर निशाना साधा था जबकि Government की ओर से मामले की निष्पक्ष जांच कराने की बात कही गई थी. अब न्यायिक जांच की अंतरिम रिपोर्ट के आधार पर परिवार को आर्थिक सहायता और एक सदस्य को Governmentी नौकरी देने की घोषणा ने इस मामले को एक बार फिर Political और प्रशासनिक चर्चा के केंद्र में ला दिया है.
–
एमएनपी/पीएम