कांग्रेस ने कर्नाटक सीएम अटकलों को खारिज किया, जेबी माथेर बोलीं- ‘अनावश्यक बातें न फैलाएं’

दिल्ली, 27 मई . कर्नाटक में Chief Minister पद को लेकर चल रही अटकलों पर कांग्रेस सांसद जेबी माथेर ने Wednesday को साफ कहा कि यह पूरी तरह से सामान्य प्रक्रिया है और अनावश्यक चर्चा की कोई जरूरत नहीं है.

माथेर ने से बात करते हुए कहा, “कर्नाटक के Chief Minister , उपChief Minister , पीसीसी अध्यक्ष और अन्य नेताओं ने मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी से मुलाकात की. यह एक सामान्य और स्वाभाविक प्रक्रिया है. बैठक के बाद एआईसीसी महासचिव (संगठन) के.सी. वेणुगोपाल ने स्पष्ट रूप से कहा कि चर्चा राज्यसभा और एमएलसी मामलों से संबंधित थी. किसी भी तरह की अटकलों का कोई आधार नहीं है.”

जम्मू-कश्मीर को लेकर चीन और Pakistan की हालिया टिप्पणियों पर जेबी माथेर ने कहा कि India को अपने अंतरराष्ट्रीय रुख को बहुत मजबूती से रखना चाहिए. उन्होंने कहा, “हर मुद्दे पर हमारा अंतरराष्ट्रीय रुख बहुत मजबूती से रखा जाना चाहिए. अगर हम कोई ठोस रुख नहीं अपनाते, तो दूसरे देश इसका फायदा उठाएंगे. हालांकि, अभी हम जो देख रहे हैं, वह यह है कि हम अमेरिका के सामने झुक रहे हैं. अतीत में India ने हमेशा अपने हितों से जुड़े मामलों पर मजबूत स्थिति बनाए रखी है. India के लिए जो मायने रखता है, वह हमारी प्राथमिकता रहनी चाहिए.”

कांग्रेस सांसद ने केंद्र Government और भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि Government लोगों के मन में देश में रहने के अधिकार को लेकर डर पैदा कर रही है. माथेर ने कहा, “भाजपा और केंद्र Government पर आरोप है कि वे लोगों के मन में असुरक्षा का माहौल बना रही हैं. लगातार जांच-पड़ताल और निगरानी से लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है. सीएए, एनआरसी और ऐसी अन्य प्रक्रियाओं से जुड़े सिस्टम लोगों की जिंदगी पर कड़ी नजर रख रहे है. हमारे पास नागरिकता तय करने की पहले से व्यवस्थाएं मौजूद हैं. हर नागरिक को बिना डर के शांति से जीने का अधिकार होना चाहिए.”

दिल्ली कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने पूर्व Prime Minister पंडित जवाहरलाल नेहरू की 62वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी. देवेंद्र यादव ने कहा, “पूर्व Prime Minister जवाहरलाल नेहरू एक स्वतंत्रता सेनानी थे, जिन्होंने जेल में कई महीने बिताए. लेकिन मैं उन्हें देश के पहले Prime Minister और आधुनिक India के निर्माता के रूप में जानता हूं. उन्होंने देश को नई दिशा दी और संस्थागत लोकतंत्र की मजबूत नींव रखी.”

एससीएच/एएस

Leave a Comment