
Bhopal , 9 अप्रैल . कांग्रेस ने Madhya Pradesh में गेहूं खरीदी में कथित देरी को लेकर Thursday को राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन किया. वहीं, Bhopal और इंदौर समेत चार संभागों में खरीद प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.
राज्य के कई जिलों में विरोध प्रदर्शन किए गए, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं और किसानों ने कलेक्टर कार्यालयों का घेराव किया और भारतीय जनता पार्टी Government के खिलाफ नारेबाजी की.
रबी विपणन सीजन की शुरुआत के साथ ही गेहूं खरीदी का मुद्दा बड़ा Political विवाद बन गया है.
विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले सीहोर में विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व किया.
उन्होंने रैली को संबोधित करते हुए Government पर खरीदी में देरी का आरोप लगाया और कहा कि इससे किसानों को मजबूरी में कम दाम पर फसल बेचनी पड़ रही है.
सिंघार ने पंजीकृत किसानों की संख्या और अब तक हुई गेहूं खरीदी के बीच अंतर पर भी सवाल उठाए और आरोप लगाया कि इस स्थिति का फायदा बिचौलियों को मिल रहा है, न कि किसानों को.
वहीं जीतू पटवारी ने सागर जिले की कृषि उपज मंडी का दौरा कर किसानों से बातचीत की.
इस दौरान किसानों ने अव्यवस्था, खरीदी में देरी, बोरी (गन्नी बैग) की कमी और मंडियों में बुनियादी सुविधाओं के अभाव की शिकायत की.
पटवारी ने कहा कि ये समस्याएं Government के दावों के बावजूद जमीनी स्तर पर खराब व्यवस्था को दिखाती हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों को कई दिनों तक अपनी फसल के साथ कठिन परिस्थितियों में इंतजार करना पड़ रहा है, जो प्रशासनिक इच्छाशक्ति की कमी को दर्शाता है.
कांग्रेस ने Government पर बेहतर कीमत और समय पर खरीदी के वादे पूरे न करने का भी आरोप लगाया है, जिससे किसानों पर आर्थिक दबाव बढ़ा है.
दूसरी ओर, Chief Minister मोहन यादव ने कहा कि राज्य खरीदी के लिए पूरी तरह तैयार है.
उन्होंने बताया कि हजारों खरीदी केंद्र बनाए गए हैं और गन्नी बैग सहित सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं. किसानों की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क और कंट्रोल रूम भी बनाए गए हैं.
Thursday से Bhopal , इंदौर, उज्जैन और नर्मदापुरम संभागों में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी शुरू हो गई है, जबकि जबलपुर, रीवा, सागर, शहडोल सहित अन्य संभागों में यह प्रक्रिया 15 अप्रैल से शुरू होगी.
राज्य Government किसानों से 2,625 रुपए प्रति क्विंटल (जिसमें 40 रुपए बोनस शामिल है) की दर से गेहूं खरीद रही है.
–
एएमटी/डीकेपी