
हैदराबाद, 30 जून . भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने Tuesday को तेलंगाना राज्य कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करते हुए अपनी Government की उपलब्धियां गिनाईं. इसके साथ ही कांग्रेस समेत विपक्ष पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लिए तुष्टिकरण की राजनीति सबसे अहम रही है, इसलिए कांग्रेस ने इस देश की मिट्टी से कभी प्यार नहीं किया.
नितिन नवीन ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, “भाजपा का विशाल वटवृक्ष आप देख रहे हैं, ये हमारे कार्यकर्ताओं की मेहनत का फल है. 1980 में स्थापित भाजपा को 1984 के चुनाव में सिर्फ दो सीटें मिली थीं. आज यह विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. इसका श्रेय भाजपा के बूथ कार्यकर्ताओं को जाता है, जो सबसे निचले स्तर पर काम करते हुए कमल खिलाने का संकल्प पूरा करते हैं.”
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा, “डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के ‘एक India श्रेष्ठ भारत’, पंडित दीनदयाल उपाध्याय के “अंत्योदय” और अटल बिहारी वाजपेयी के सुशासन के भाव को आत्मसात करते हुए Prime Minister Narendra Modi आधुनिक India के निर्माण में लगे हैं. पीएम मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में विकास की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के संकल्प को पूरा किया गया. कश्मीर से कन्याकुमारी तक India का तिरंगा लहराता रहे, इस संकल्प को पूरा किया गया.”
नितिन नवीन ने कहा, मैं यहां उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं से आने वाले वर्षों में और अधिक संघर्ष करने का आह्वान करने आया हूं. 2047 तक विकसित India की Prime Minister Narendra Modi की संकल्पना को साकार करने के लिए हम सभी को अपना पुरुषार्थ करना होगा. समर्पण और संकल्प के साथ आगे बढ़ना होगा. Prime Minister मोदी के नेतृत्व में विकास के लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता को पिछले 12 वर्षों में पूरा किया गया है. इन 12 वर्षों में हमारी Government के किसी भी मंत्री पर भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लग पाया है. यही एक स्वच्छ और ईमानदार भाजपा Government की पहचान है.”
उन्होंने कहा, “जो लोग पूछते हैं कि हमें पश्चिम बंगाल में किस प्रकार जीत मिली, मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि इस जीत के पीछे हमारे विचार हैं, हमारा नेतृत्व है और हमारे कार्यकर्ताओं का संघर्ष है. जब हमने सिर्फ दो सीटें जीती थीं, तब भी हमने डटे रहने का रास्ता चुना. हमने संगठन को मज़बूत करना और आगे बढ़ना जारी रखा. संख्याओं को देखकर हम कभी निराश नहीं हुए और न ही अपनी विचारधारा से डिगे. हम एक ऐसे संगठन के लोग हैं जो मानते हैं कि लगन, कड़ी मेहनत और डटे रहने से ही आख़िरकार सफलता मिलती है.”
उन्होंने कहा, “आज भाजपा 22 राज्यों में सत्ता में है. हम कांग्रेस पार्टी की कमजोरियों को अपने चुनाव प्रचार का आधार नहीं बनाएंगे. हम अपनी उपलब्धियों के बल पर चुनाव लड़ेंगे. हमारी Government की खासियत यह है कि हम अपने वादों को पूरा करते हैं. तेलंगाना Government ने पिछले तीन सालों में छह गारंटियां दीं, लेकिन उनमें से एक भी पूरी नहीं की. हमें ऐसी Government को हटाना होगा. अगर उनसे पूछा जाए कि क्या उन्होंने बेरोजगारी भत्ता दिया या महिलाओं को आर्थिक मदद देने का अपना वादा पूरा किया, तो उनके पास कोई जवाब नहीं होगा. उन्होंने तेलंगाना को बस कांग्रेस पार्टी के लिए एक एटीएम बना दिया है. अगर उन्हें सच में तेलंगाना की परवाह होती, तो इन योजनाओं का फायदा लोगों तक पहुंचता.”
नितिन नवीन ने कहा, “मैं मजलिस, कांग्रेस और बीआरएस की ओर से खेले जा रहे खेल से वाकिफ हूं. मैं यह साफ करना चाहता हूं कि इन पार्टियों ने धर्म के आधार पर आरक्षण देने का काम किया है. भाजपा इसका विरोध करती है. जब यहां (तेलंगाना) हमारी Government सत्ता में आएगी, तो हम धर्म के आधार पर दिए जाने वाले आरक्षण को खत्म कर देंगे.”
भाजपा अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, “कुछ लोग पूछते हैं कि क्या बदला? पूरे विश्व में इस देश के तिरंगे का सम्मान बदल गया है. कल तक Pakistan का झंडा कश्मीर के लाल चौक पर लहरा दिया जाता था और दिल्ली में बैठी कांग्रेस Government मौन रहती थी. आज कश्मीर के लाल चौक पर तिरंगा लहरा रहा है. ये नए India की तस्वीर है. लेकिन अभी हमें और भी काम करना है. हमें कांग्रेस-मुक्त तेलंगाना का सपना पूरा करना होगा. हमारी पार्टी में स्पष्टता है. राष्ट्र सर्वोपरि, पार्टी उसके बाद और स्वयं सबसे अंत में. इसी सिद्धांत को ध्यान में रखकर भाजपा कार्यकर्ता हर दिन काम करते हैं.
–
ओपी/पीएम