कांग्रेस भाजपा को रोकने वाली एकमात्र ताकत, बंगाल की जनता दे साथ: हिमाचल के सीएम

शिमला, 18 अप्रैल . Himachal Pradesh के Chief Minister सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के संदर्भ में Saturday को से खास बात की. इस दौरान उन्होंने पार्टी के अच्छे प्रदर्शन का दावा किया.

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने से बात करते हुए कहा, “कांग्रेस 20 वर्षों बाद पहली बार सभी 294 सीटों पर अपने विचारधारा आधारित उम्मीदवार उतार रही है. पिछले 50 वर्षों से बंगाल में कांग्रेस की मौजूदगी कमजोर रही है, लेकिन इस बार पार्टी पूरे दमखम के साथ मैदान में है.”

उन्होंने कहा, “कांग्रेस देश में भाजपा के खिलाफ मुख्य विपक्षी दल है. बंगाल की जनता को तय करना है कि भाजपा को रोकने वाली ताकत कांग्रेस ही है. टीएमसी और भाजपा एक ही सिक्के के दो पहलू हैं. राहुल गांधी सही कह रहे हैं. वे अपने राज्य में लड़ते हैं, लेकिन दिल्ली में भाजपा को रोकने वाले राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी ही हैं. पश्चिम बंगाल की जनता को कांग्रेस को समर्थन देकर भाजपा को रोकना चाहिए.”

Chief Minister ने कांग्रेस की इस रणनीति की सराहना की कि पार्टी ने सभी 294 प्रत्याशी विचारधारा के आधार पर चुने हैं. उन्होंने कहा कि बंगाल की जनता अब फैसला करेगी कि देशव्यापी स्तर पर भाजपा से लड़ रही कांग्रेस को वोट देना चाहिए या नहीं.

सुक्खू ने चुनावी मुद्दों पर भी स्पष्ट रुख अपनाते हुए कहा कि खाने और पानी जैसे बुनियादी अधिकारों पर किसी का एकाधिकार नहीं हो सकता. उन्होंने कहा, “India में लोग लोकतंत्र और आजादी से जीते हैं. चुनाव के समय कुछ लोग इन मुद्दों को भुनाकर Political रोटियां सेंकते हैं, जो अच्छी बात नहीं है. असल मुद्दा यह होना चाहिए कि राज्य में कितना रोजगार सृजन हुआ, कितना विकास हुआ और भविष्य में राज्य को किस तरह आगे बढ़ाना है.”

उन्होंने जोर दिया कि चुनाव से पहले एसआईआर (स्पेशल इन्वेस्टिगेशन रिपोर्ट) जैसी चीजें नहीं होनी चाहिए. सुक्खू ने कहा कि वे भविष्य में अपने राज्य Himachal Pradesh के बारे में विस्तार से बता सकते हैं, लेकिन फिलहाल बंगाल चुनाव पर फोकस है.

कांग्रेस ने 2026 के पश्चिम बंगाल चुनाव में किसी भी गठबंधन में जाने से इनकार कर दिया है और सभी 294 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ रही है. पहले चरण की वोटिंग 23 अप्रैल और दूसरे चरण की 29 अप्रैल को होगी, जबकि मतगणना 4 मई को होगी.

एससीएच/वीसी

Leave a Comment