
पुणे, 15 फरवरी . Maharashtra के पुणे में भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस और उसके नेतृत्व पर तल्ख टिप्पणी की. उन्होंने आरोप लगाया कि देश में मोबाइल फोन और ऑटोमोबाइल फैक्ट्रियां तो हैं, लेकिन कांग्रेस ‘झूठ की फैक्ट्री’ चलाती है और राहुल गांधी ‘झूठों के नवाब’ हैं.
पूनावाला ने से कहा कि झूठ बोलना राहुल गांधी की प्रकृति बन चुकी है और Supreme Court ने कई मामलों में उन्हें फटकार लगाई है. राहुल गांधी ने वीर सावरकर और सेना को लेकर भी गलत बयान दिए, जिस पर अदालत ने आपत्ति जताई.
भाजपा प्रवक्ता ने यह भी कहा कि अब किसानों को डराने और गुमराह करने की कोशिश की जा रही है, जबकि भारत-अमेरिका और भारत-यूरोप व्यापार समझौतों में किसानों के हित पूरी तरह सुरक्षित रखे गए हैं.
पूनावाला ने Maharashtra में टीपू सुल्तान मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पहले देश में बाबर और औरंगजेब के प्रशंसक समूहों की चर्चा होती थी, लेकिन अब तुष्टिकरण की राजनीति के तहत ‘टीपू समर्थक क्लब’ सामने आया है. उन्होंने आरोप लगाया कि Maharashtra कांग्रेस अध्यक्ष ने टीपू सुल्तान की तुलना छत्रपति शिवाजी महाराज से की, जिस पर उनके खिलाफ First Information Report दर्ज की गई है. पूनावाला ने मांग की कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी बिना किसी देरी के उन्हें पद से हटाएं.
भाजपा प्रवक्ता ने निशाना साधते हुए कहा कि First Information Report का इंतजार न करते हुए इनको जल्द से जल्द पागलखाने में भर्ती करना चाहिए और पागलखाने के दरवाजे को बंद करके चाबी फेंक देना चाहिए.
उन्होंने सवाल उठाया कि क्या टीपू सुल्तान की तुलना वीर सावरकर या छत्रपति शिवाजी महाराज से की जा सकती है. इस तरह की तुलना Maharashtra और राष्ट्रभक्तों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ है. पूनावाला ने कहा कि ऐसी भाषा और बयानबाजी से Maharashtra की जनता नाराज है और अगर इस तरह के बयान जारी रहे तो जनता कड़ा विरोध करेगी.
–
वीकेयू/एएस