भाजपा का नारी विरोधी चेहरा कांग्रेस ने सबके सामने उजागर किया : सुरेंद्र राजपूत

Lucknow, 15 अप्रैल . महिला आरक्षण विधेयक को लेकर कांग्रेस नेता सुरेंद्र राजपूत ने समाचार एजेंसी से बातचीत में कहा कि भाजपा का नारी विरोधी चेहरा कांग्रेस पार्टी ने सबके सामने उजागर कर दिया है.

सुरेंद्र राजपूत ने कहा कि जब वर्ष 2023 में महिला आरक्षण बिल सर्व सम्मति से पास हुआ था तो कांग्रेस में मांग की थी कि इसको 2024 के चुनाव में ही लागू कर दीजिए. अब तक 8-10 राज्यों के चुनाव हो चुके हैं, Lok Sabha का चुनाव हो चुका है. अगर इसमें ही महिला आरक्षण बिल लागू हो गया होता तो तमाम महिलाएं संसद और विधानसभा की शोभा बढ़ा रही होतीं.

उन्होंने कहा कि जिस तरह से राजीव गांधी ने पंचायती राज बिल लाकर महिलाओं को आरक्षण दिया था, उससे 14 लाख महिलाएं पंचायती राज व्यवस्था में अपनी सेवाएं दे रही हैं. भाजपा का नारी विरोधी चेहरा है. कांग्रेस पार्टी महिला आरक्षण के समर्थन में है. महिलाओं का आरक्षण लेकर रहेंगे और भाजपा के नारी विरोधी चेहरे को एक्सपोज करके रहेंगे.

सम्राट चौधरी के बिहार के सीएम पद की शपथ पर सुरेंद्र राजपूत ने कहा कि भाजपा ने बिहार की जनता को ठगने का काम किया. भाजपा ने जबरदस्ती वहां अपना Chief Minister बनाया है जबकि वोट नीतीश के चेहरे पर मांगे गए थे.

रामबन में एक स्थानीय व्यक्ति की कथित हत्या को लेकर जम्मू-कश्मीर के Chief Minister उमर अब्दुल्ला के बयान पर सुरेंद्र राजपूत ने कहा कि गाय के नाम पर इंसान की हत्या की जाती है. जो लोग गाय के नाम पर लोगों की हत्या करते हैं वो आतंकी हैं. उनके साथ आतंकवादियों जैसा व्यवहार किया जाना चाहिए. जम्मू-कश्मीर में कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी केंद्र Government की है. केंद्र Government को जवाब देना चाहिए कि अगर इस तरह से लोगों की हत्याएं होने लगेंगी तो देश में जंगलराज आ जाएगा.

एसडी/पीएम

Leave a Comment