कांग्रेस को सत्य का पता नहीं, वह क्या करेगी सत्याग्रह : मोहन यादव

Bhopal 14 अगस्त Madhya Pradesh के Chief Minister मोहन यादव ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है और कहा है कि कांग्रेस सत्य नहीं जानती तो वह सत्याग्रह क्या करेगी . दरअसल उत्तराखंड के हल्द्वानी में भाजपा समर्थित संगठनों द्वारा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम स्थल को गंगाजल से शुद्धिकरण किए जाने के विरोध में कांग्रेस Bhopal में Friday को सत्याग्रह पैदल मार्च निकालने जा रही है.

कांग्रेस के सत्याग्रह को लेकर Chief Minister यादव ने कहा है कि कांग्रेस सत्य नहीं जानती तो सत्याग्रह क्या करेगी, उनके आचरण से कदम – कदम पर कूटनीति झलकती है. झूठ की पराकाष्ठा होती है, कांग्रेस को आत्म मूल्यांकन करने की ज़रूरत है. Chief Minister मोहन यादव ने Friday को Bhopal के दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया.

इस अवसर पर उन्होंने तिरंगे के सम्मान और राष्ट्र के प्रति समर्पण का संदेश दिया. राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत इस यात्रा में बड़ी संख्या में नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर देशप्रेम की भावना को अभिव्यक्त किया. Chief Minister ने कहा कि Prime Minister Narendra Modi के आह्वान पर हम सभी नौ अगस्त से 17 अगस्त के बीच “हर घर तिरंगा अभियान” के तहत 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं.

उन्होंने कहा कि हमें गर्व है कि हमारा India दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र युवा देश है. Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के ध्येय के साथ India तेजी से आगे बढ़ रहा है. Chief Minister मोहन यादव ने कहा कि आज ‘विभाजन विभीषिका दिवस’ है. यह दिन India के बंटवारे की भीषण त्रासदी और उससे उपजी पीड़ा को स्मरण करने का अवसर है. बंटवारे के बाद तत्कालीन Pakistan में रहने वाले सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति को मानने वाले अनेक लोगों को अपना सबकुछ छोड़कर India लौटना पड़ा. India आने की इस यात्रा में भी उन्हें अनेक कठिनाइयों और पीड़ाओं का सामना करना पड़ा.

एसएनपी/पीएम

Leave a Comment