राहुल गांधी के बयान पर कांग्रेस का बचाव, कहा-टिप्पणी मेलोनी नहीं, पीएम मोदी के व्यवहार पर थी

New Delhi, 14 अगस्त . Lok Sabha में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के विदेश यात्राओं और Prime Minister Narendra Modi के तौर-तरीकों को लेकर दिए गए बयान पर कांग्रेस नेताओं ने उनका बचाव किया है. कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी और सुखदेव भगत ने स्पष्ट किया कि राहुल गांधी की टिप्पणी इटली की Prime Minister जॉर्जिया मेलोनी को लेकर नहीं थी, बल्कि Prime Minister Narendra Modi के विदेश दौरों के दौरान उनके व्यवहार और हाव-भाव को लेकर थी. वहीं, कांग्रेस नेता उदित राज ने Prime Minister के विदेश प्रतिनिधियों से मिलने के तौर-तरीकों पर भी सवाल उठाए.

कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने समाचार एजेंसी से बात करते हुए कहा कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने केवल यह सवाल उठाया कि क्या लोग ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को भूल गए हैं. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ऐसे समय और परिस्थितियों की ओर इशारा कर रहे थे, जब India को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपेक्षित समर्थन नहीं मिला.

प्रमोद तिवारी ने कहा कि राहुल गांधी Prime Minister की विदेश यात्राओं के दौरान उनके व्यवहार और दूसरे नेताओं से मिलने के तरीके पर टिप्पणी कर रहे थे. इस टिप्पणी को किसी विदेशी नेता विशेष से जोड़कर देखना सही नहीं है.

प्रमोद तिवारी ने संसद में Prime Minister और गृह मंत्री की अनुपस्थिति को लेकर भी गंभीर सवाल उठाए. उन्होंने आरोप लगाया कि देश के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ कि ‘जन गण मन’ या ‘वंदे मातरम’ के दौरान Prime Minister और गृह मंत्री मौजूद नहीं थे.

उन्होंने कहा कि किसी Prime Minister या गृह मंत्री ने Lok Sabha और राज्यसभा का इस तरह अपमान नहीं किया. तिवारी ने संविधान के अनुच्छेद 75 का हवाला देते हुए कहा कि Government संसद के प्रति जवाबदेह है. उन्होंने सवाल उठाया कि जब मंत्रियों के बिल सूचीबद्ध थे और उनसे सवाल पूछे जाने थे, तब उनकी मौजूदगी जरूरी थी.

तिवारी ने कहा कि विपक्ष संविधान, संसद और ‘India माता’ के अपमान को चुपचाप नहीं देखेगा. उन्होंने छात्रों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर भी Government से जवाब मांगने की बात कही. उन्होंने कहा कि छात्रों पर लाठीचार्ज, पैलेट गन या गोली चलाने की स्थिति में विपक्ष जवाब मांगता रहेगा.

कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने भी राहुल गांधी के बयान को लेकर सफाई दी. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने इटली की Prime Minister जॉर्जिया मेलोनी के लिए टिप्पणी नहीं की थी. भगत के मुताबिक, राहुल गांधी Prime Minister के विदेश दौरों के दौरान उनके व्यवहार और जेस्चर की बात कर रहे थे.

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जो भी कहते हैं, उसे अक्सर गांधी परिवार या किसी खास नेता से जोड़ दिया जाता है, जबकि इस मामले में टिप्पणी का संदर्भ अलग था.

कांग्रेस नेता उदित राज ने कहा कि पीएम मोदी जब किसी विदेशी प्रतिनिधि से मिलते हैं तो बिना किसी मतलब के गले मिलने लगते हैं. उनके मुताबिक Prime Minister के पद और देश की गरिमा को ध्यान में रखते हुए विदेश प्रतिनिधियों से मुलाकात का तरीका भी महत्वपूर्ण है.

उन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का जिक्र करते हुए कहा कि उस दौरान यह देखने को मिला कि कई देश India के साथ खड़े नहीं हुए और कुछ देश Pakistan के समर्थन में नजर आए. उदित राज ने आरोप लगाया कि उस समय इस मुद्दे पर पर्याप्त सवाल नहीं उठाए गए.

उन्होंने राहुल गांधी के उस आरोप को भी दोहराया कि भाजपा में Prime Minister Narendra Modi को सही सलाह देने की हिम्मत किसी नेता या अधिकारी में नहीं है.

उदित राज ने कहा कि राहुल गांधी का कहना है कि Prime Minister के सामने सही और गलत बात रखने की जरूरत है, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है.

एसएके/वीसी

Leave a Comment