
Lucknow, 29 जून . उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने अखिलेश यादव और नितिन नवीन के बयानों पर प्रतिक्रिया दी. से बातचीत के दौरान उन्होंने Government का पक्ष रखते हुए कई मौजूदा Political मुद्दों पर भी टिप्पणी की.
मंत्री दानिश आजाद अंसारी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने गांधी परिवार को भ्रष्टाचार का पर्याय बताने वाले बयान का समर्थन किया. उन्होंने कहा, “अगर आप कांग्रेस पार्टी के इतिहास को देखें, तो राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जो कहा है वह 100 प्रतिशत सही है. कांग्रेस पार्टी ने हमेशा देश को भ्रष्टाचार की ओर धकेलने का काम किया है. 2004 से लेकर 2014 तक केंद्र में कांग्रेस की Government थी. इस दौरान रोज नए घोटाले सामने आते थे. हजारों करोड़ का घोटाला करके कांग्रेस पार्टी ने डकार तक नहीं लिया. जनता की गाढ़ी कमाई को लूटने का काम कांग्रेस पार्टी ने किया है. जनता के टैक्स के पैसे के साथ कांग्रेस ने खिलवाड़ किया. देश कांग्रेस पार्टी की सच्चाई से अवगत हो चुका है, इसलिए इनके किसी भी एजेंडे में जनता फंसने वाली नहीं है.”
सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बयान पर मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा, “Samajwadi Party ने लोगों का भरोसा खो दिया है और वे यह बात अच्छी तरह जानते हैं. जनता को अब Samajwadi Party पर बिल्कुल भी भरोसा नहीं है. 2024 में जिस तरह Samajwadi Party ने झूठ फैलाया था, उसी तरह के फरेब और झूठ के साथ जनता को फिर से ठगना चाहती है. इस बार जनता सजग और जागरूक है और Samajwadi Party के नेगेटिव एजेंडे में नहीं फंसेगी.”
इसके पहले दानिश अंसारी ने कहा था, “Samajwadi Party यह नहीं चाहती कि उत्तर प्रदेश विकास के पथ पर आगे बढ़े. उनका उद्देश्य प्रदेश के जन-जन की प्रगति को रोकना और अपराध को बढ़ावा देना है. दूसरी ओर, भारतीय जनता पार्टी और उत्तर प्रदेश की योगी Government ईमानदारी, तत्परता और गंभीरता के साथ प्रदेश के विकास को सुनिश्चित करने के लिए काम कर रही है. प्रदेश के हर जनपद को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने और हर जाति, धर्म, मजहब एवं वर्ग के लोगों की उन्नति के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं. यही बात Samajwadi Party को स्वीकार नहीं हो रही है.”
–
ओपी/पीएम