
चंडीगढ़, 28 अप्रैल . पंजाब कांग्रेस के प्रवक्ता अमित बावा सैनी ने Tuesday को Chief Minister भगवंत सिंह मान पर जुबानी हमला करते हुए आरोप लगाया कि वह भाजपा की सहूलियत के हिसाब से काम करते हैं. हालांकि, भाजपा ने इन आरोपों को खारिज कर दिया.
समाचार एजेंसी से बात करते हुए सैनी ने कहा, “पंजाब कांग्रेस बहुत लंबे समय से यह बात कहती आ रही है. Chief Minister भगवंत मान के बारे में यह कोई नया दावा नहीं है. अगर आप उनके कई कामों को देखें, चाहे वह अमृतपाल सिंह का पंजाब से सुरक्षित निकल जाना हो, या कई अन्य बातें, तो वह भाजपा की सहूलियत के हिसाब से काम करते हैं.”
उन्होंने आगे कहा कि जब उन्हें ( सीएम मान को) पंजाब में अपनी तारीफ करवानी होती है, तो वे भाजपा को बुरा-भला कहते हैं, लेकिन राज्य के मुद्दों पर भाजपा या केंद्र Government के खिलाफ कभी कोई स्टैंड नहीं लेते. सैनी ने यह भी आरोप लगाया कि पंजाब के Chief Minister भाजपा की मर्जी के हिसाब से स्टैंड लेते हैं, जहां पार्टी को फायदा होता है.
इसके अलावा, उन्होंने कहा कि पंजाब कांग्रेस यह कहती रही है कि वे (मान) कभी भी भाजपा में शामिल हो सकते हैं, यह इस बात पर निर्भर करता है कि भाजपा को कब सुविधा होती है.
सैनी के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए पंजाब भाजपा के उपाध्यक्ष फतेह जंग बाजवा ने कहा कि यह कांग्रेस पार्टी की अपनी सोच है. वे ऐसे बयान देते रहेंगे क्योंकि उनके पास कहने के लिए और कुछ नहीं है. कांग्रेस एक बंटी हुई पार्टी है. उन्हें दूसरों की चिंता करने के बजाय अपनी पार्टी के बारे में बात करनी चाहिए.
बाजवा ने उन आरोपों से इनकार किया कि भाजपा पंजाब के Chief Minister भगवंत मान को अपने साथ लाने की कोशिश कर रही है. उन्होंने कहा कि भाजपा का आप को पार्टी में लाने का ऐसा कोई इरादा नहीं है. हमारी पार्टी की ऐसे लोगों को पार्टी में लाने की कोई नीति नहीं है. हम अपने दम पर चुनाव लड़ेंगे.
–
पीएसके