
Bhopal 11 अगस्त . Madhya Pradesh के Chief Minister मोहन यादव ने एक बार फिर दोहराया है कि राज्य की Government खेती और किसानों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है. Governmentी योजनाओं के लिए किसानों की कृषि भूमि अधिग्रहित किए जाने पर उन्हें चार गुना मुआवजा दिया जाएगा.
मंत्रालय से Bhopal की करौंद कृषि उपज मंडी परिसर में हुए बलराम कृषि महोत्सव को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से संबोधित करते हुए Chief Minister मोहन यादव ने कहा कि हमारी Government खेती और किसान के हितों की रक्षा के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है. Chief Minister ने किसानों से अपनी जमीन हर हाल में सुरक्षित रखने की अपील की.
उन्होंने कहा कि भूमि हमारी माता है. यह हमारा उदर-पोषण करती है. इसे किसी को न बेचें. Chief Minister यादव ने किसानों को भरोसा देते हुए कहा कि किन्हीं भी शासकीय योजनाओं के निर्माण के लिए कृषि भूमि का अधिग्रहण करने पर किसानों को एक-दो नहीं, पूरे चार गुना मुआवजा दिया जाएगा.
सीएम मोहन यादव ने किसानों से कहा कि आपके खेत Government के लिए देवस्थल है और आपका एक-एक दाना हमारे लिए प्रसाद के समान है. आपके पसीने की हरेक बूंद के सम्मान के लिए हमारी Government हमेशा आपके साथ है. उन्होंने कहा कि बलराम कृषि महोत्सव किसानों की मेहनत, समर्पण और कृषि क्षेत्र में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को सम्मान देने का माध्यम है.
उन्होंने वीसी से बलराम कृषि महोत्सव में मौजूद किसानों से संवाद भी किया. Chief Minister यादव ने कहा कि हमारी Government ने किसानों को आर्थिक सुरक्षा देने के उद्देश्य से ‘कवच’ योजना शुरू की है. इससे सहकारी खातों की पुरानी गड़बड़ियां दूर कर 5 हजार किसानों को ऋण और विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाया गया है. किसानों को बिना ब्याज के ऋण और ऋण चुकाने के लिए पूरे 12 महीने का समय देने की व्यवस्था भी इस योजना में की गई है.
–
एसएनपी/डीकेपी