तालिबान और आतंक से आरएसएस की तुलना गलत, बीके हरिप्रसाद माफी मांगें: धर्मशीला गुप्ता

New Delhi, 17 अगस्त . BJP MP धर्मशीला गुप्ता ने कांग्रेस नेता बीके हरिप्रसाद के आरएसएस को लेकर दिए बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि हरिप्रसाद को यह समझना चाहिए कि आरएसएस क्या है. उन्होंने आरएसएस की तुलना तालिबान और आतंक से किए जाने को गलत बताते हुए कहा कि संघ राष्ट्र को सर्वोपरि मानकर काम करता है और बिना स्वार्थ के समाज और देश के लिए योगदान देता है.

धर्मशीला गुप्ता ने कहा कि आरएसएल देश की सनातन संस्कृति, सभ्यता और विकास के लिए काम करता है. उन्होंने बीके हरिप्रसाद से अपने बयान के लिए आरएसएस से माफी मांगने की मांग की. उन्होंने कहा कि Political नेताओं को किसी भी संगठन के बारे में बोलने से पहले उसके बारे में जानकारी हासिल करनी चाहिए.

कांग्रेस नेता पी चिदंबरम द्वारा खुद को ‘दिमागी नक्सल’ कहने पर धर्मशीला गुप्ता ने सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि चिदंबरम देश के पूर्व गृह मंत्री और पूर्व वित्त मंत्री रह चुके हैं और उनका इस तरह का बयान देना आश्चर्यजनक है. महबूबा मुफ्ती के बयान का भी जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कई नेता खुद को ‘दिमागी नक्सल’ कहने पर गर्व जता रहे हैं. धर्मशीला गुप्ता ने आरोप लगाया कि कांग्रेस की विचारधारा कहीं न कहीं Pakistan से जुड़ी हुई है. उन्होंने आगे कहा कि Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में देश में नक्सलवाद और आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई हुई है तथा शांति व्यवस्था मजबूत हुई है.

जेपीएससी-जेएसएससी के प्रदर्शनकारी छात्रों के मुद्दे पर राहुल गांधी की ओर से Chief Minister हेमंत सोरेन से की गई अपील पर धर्मशीला गुप्ता ने उन पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी Jharkhand के छात्रों के साथ छलावा और दिखावा कर रहे हैं. Jharkhand में कांग्रेस गठबंधन की Government है. उन्होंने सवाल किया कि जब जंतर-मंतर पर छात्रों का प्रदर्शन हो रहा था, तब राहुल गांधी कैमरे के सामने आकर छात्रों का समर्थन कर रहे थे, तो अब Jharkhand जाकर छात्रों के बीच क्यों नहीं खड़े होते.

BJP MP ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी और Jharkhand Government मिलकर छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि Jharkhand के छात्रों को उनका अधिकार देना होगा और उनके आंदोलन की अनदेखी नहीं की जा सकती.

पीएसके

Leave a Comment