
New Delhi, 23 अप्रैल रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जर्मनी और India के रक्षा उद्योग से जुड़े प्रमुख उद्योग प्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की है. यह मुलाकात जर्मनी की राजधानी बर्लिन में हुई और इस दौरान रक्षा क्षेत्र में मौजूद व्यापक संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई. बैठक के दौरान रक्षा मंत्री ने कहा कि India और जर्मनी के बीच रक्षा क्षेत्र में सहयोग की अपार संभावनाएं हैं.
दोनों देशों के उद्योग जगत के साथ विस्तृत यह विचार-विमर्श Thursday को हुआ. यहां बर्लिन में आयोजित एक बैठक में रक्षा उत्पादन, टेक्नोलॉजी और दोनों देशों के रक्षा उद्योगों के बीच साझेदारी को लेकर सकारात्मक दृष्टिकोण सामने आया. रक्षा मंत्री नेबताया कि जर्मन उद्योग जगत ने India में रक्षा क्षेत्र में किए जा रहे सुधारों की सराहना की है.
उन्होंने India की बदलती रक्षा औद्योगिक नीति और निवेश के अनुकूल माहौल को सराहनीय बताया. राजनाथ सिंह ने जर्मन कंपनियों से आग्रह किया कि वे India के साथ मिलकर उन्नत और विशेष तकनीकों के क्षेत्र में सह-विकास और सह-उत्पादन की दिशा में काम करें. उन्होंने कहा कि इस तरह का सहयोग न केवल India की राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करेगा, बल्कि वैश्विक स्थिरता और सुरक्षा को भी बढ़ावा देगा.
यहां इस बात पर भी जोर दिया गया कि India विश्वसनीय साझेदारों के साथ मिलकर रक्षा उत्पादन और तकनीकी नवाचार को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है. यह बैठक भारत-जर्मनी रक्षा सहयोग को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है. दरअसल रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तीन दिवसीय जर्मनी यात्रा पर हैं.
यहां वह जर्मनी के रक्षा मंत्री बोरिस पिस्टोरियस से भी एक बेहद महत्वपूर्ण मुलाकात कर चुके हैं. जर्मन रक्षामंत्री के साथ उनकी यह बैठक तीन दिवसीय जर्मनी यात्रा का अहम हिस्सा थी. इस यात्रा का उद्देश्य दोनों देशों के बीच रक्षा और रणनीतिक सहयोग को और मजबूत करना है. जर्मनी के रक्षा मंत्री से मुलाकात के दौरान ‘डिफेंस इंडस्ट्रियल रोडमैप’ पर हस्ताक्षर किए गए. यह रोडमैप व समझौता दोनों देशों के बीच रक्षा उद्योग में सहयोग को नई दिशा देगा.
गौरतलब है कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जर्मनी की राजधानी बर्लिन में भारतीय समुदाय के लोगों से भी मुलाकात की थी. इस मुलाकात के दौरान रक्षामंत्री ने भारतीय समुदाय के लोगों से संवाद किया था. इस दौरान उन्होंने प्रवासी भारतीयों की सराहना करते हुए उन्हें India और जर्मनी के बीच एक ‘जीवंत सेतु’ बताया था.
रक्षा मंत्री ने यहां मौजूद लोगों से कहा कि बीते कुछ वर्षों में आपकी भूमिका और भी मजबूत हुई है और आप दोनों देशों को करीब लाने में अहम योगदान दे रहे हैं. राजनाथ सिंह ने जर्मनी में रह रहे भारतीय समुदाय के लोगों को बताया कि आज India तेजी से आगे बढ़ रहा है. देश की अर्थव्यवस्था लगातार मजबूत हो रही है और बुनियादी ढांचे में बड़े स्तर पर विकास हो रहा है. इसके साथ ही India में स्टार्टअप का माहौल भी तेजी से बढ़ा है, जहां युवा नए-नए विचारों के साथ आगे आ रहे हैं.
–
जीसीबी/पीएम