सीएम योगी ने 137.83 करोड़ रुपए की लागत से बने गोरखनाथ ओवरब्रिज का किया लोकार्पण, विपक्ष पर बोला हमला

गोरखपुर, 19 दिसंबर . Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने पूर्ववर्ती सपा Government और इसके मुखिया का नाम लिए बिना माफिया से संबंध को लेकर जोरदार शाब्दिक प्रहार किया है. Chief Minister ने कहा कि प्रदेश की पहचान पर संकट खड़ा करने वाले माफिया को पालने वाले कौन लोग हैं, इसे जनता जानती है. आज आरोप-प्रत्यारोप लगाने वालों की माफिया के साथ फोटो टेलीविजन पर दिखाई दे रही है. वे माफिया से गिफ्ट लेते हुए दिखाई दे रहे हैं. ये वही लोग हैं जिन्होंने प्रदेश की पहचान पर बदनुमा दाग लगाया था. उन्होंने हर जिले में माफिया पालकर प्रदेश में वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया दिया था.

सीएम योगी Friday शाम 137.830 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित गोरखनाथ ओवरब्रिज का लोकार्पण करने के बाद यहां उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे. Chief Minister ने भाजपा की डबल इंजन Government में विरासत, विकास और जन कल्याण के कार्यों का विस्तार से उल्लेख करने के साथ पूर्व की Government को विकास की बजाय माफिया को बढ़ावा देने के लिए जमकर घेरा. Chief Minister ने कहा कि पूर्व की Government की नीयत खराब थी. उस Government में बैठे लोगों ने विकास के पैसे का बंदरबात किया. परिवार का खजाना भरने के चक्कर में प्रदेश का खजाना खाली कर दिया. सीएम ने कहा कि जो लोग परिवार तक सीमित हों, उनसे विकास की उम्मीद नहीं की जा सकती. 2017 के पहले उत्तर प्रदेश में यही होता था.

Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने कार्य करने की दृढ़ इच्छाशक्ति से प्रदेश में आए बदलाव की चर्चा करते हुए कहा कि जब नीयत ठीक हो तो नियंता भी सहयोग करते हैं. सकारात्मक सोच और दृढ़ इच्छाशक्ति से किए गए कार्यों का ही परिणाम है कि उत्तर प्रदेश अब बीमारू राज्य नहीं बल्कि रेवेन्यू सरप्लस स्टेट है.

सीएम योगी ने कहा कि पूर्व में जहां प्रदेश का खजाना, जहां एक परिवार के नाम पर खाली हो जाता था, वही खजाना अब विकास और जनकल्याण के रूप में दिखता है. प्रदेश का खजाना अब इंफ्रास्ट्रक्चर, मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज, पेंशन की योजनाओं, बेटियों के लिए कन्या सुमंगला योजना, सामूहिक विवाह योजना, पीएम मातृ वंदना योजना, मुफ्त राशन और रसोई गैस कनेक्शन के रूप में जनता तक पहुंच रहा है.

Chief Minister ने डबल इंजन की भाजपा Government के कार्यों की चर्चा के दौरान Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि पीएम मोदी ने देश को नई पहचान दी है. आज हम गर्व से एक भारत, श्रेष्ठ India का उद्घोष करते हैं. India की दुनिया में धमक है, कोई भी ताकत India को दबा नहीं सकती. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में आज का India जो कहता है, दुनिया उसका अनुसरण करती है. Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में देश का सर्वांगीण विकास हो रहा है. डबल इंजन Government ने विकास के कार्यों के साथ गरीब कल्याणकारी योजनाओं को भी लगातार आगे बढ़ाया है. Government बिना भेदभाव हर गरीब को छत, राशन, रसोई गैस, उपचार की सुविधा उपलब्ध करा रही है.

Chief Minister ने कहा कि साढ़े आठ साल पहले उत्तर प्रदेश के सामने पहचान का संकट था. अब ऐसा नहीं है. उत्तर प्रदेश नई आभा से चमक रहा है. यह प्रदेश विरासत और विकास का बेहतरीन केंद्र बन गया है. उत्तर प्रदेश की नई पहचान डबल इंजन की भाजपा Government ने बनाई है.

Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने कहा कि डबल इंजन की Government विरासत और विकास की सोच से आगे बढ़ रही है. इसी सोच से प्रदेश का तीव्र गति से विकास हो रहा है. उन्होंने कहा कि विकास ही परिवर्तन लाकर लोगों की धारणा बदलता है. उन्होंने कहा कि आठ वर्ष पूर्व गोरखपुर की क्या पहचान थी, यह किसी से छिपा नहीं है. बीमारी, गंदगी, अराजकता, माफियागिरी, बिजली को तरसते लोग, बुनियादी सुविधाओं का अभाव, यही गोरखपुर की पहचान थी. गोरखपुर और उत्तर प्रदेश के नाम पर बाहर के लोग हेय दृष्टि से देखते थे. यहां के नागरिकों के समक्ष पहचान का संकट था.

Chief Minister ने अपने कार्यकाल में आए बदलाव की चर्चा करते हुए कहा कि आज गोरखपुर में क्या कुछ नहीं है. पूर्व की Governmentों में बंद खाद कारखाना आज चल रहा है. रात में यहां की जगमग लाइट नए India के नए उत्तर प्रदेश के नए गोरखपुर का दर्शन कराती है. गोरखपुर एयरपोर्ट से आगे बढ़ते ही एम्स स्वागत करता है, गोरखपुर के जिस बीआरडी मेडिकल कॉलेज को सपा Government ने बेचने का प्रयास किया था, आज अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ उपचार का नया केंद्र बन चुका है. उन्होंने कहा कि जिस रामगढ़ताल को लेकर सांसद रविकिशन के ट्वीट पर सपा की तरफ से अभद्र टिप्पणी की गई, वह आज पर्यटन का बेहतरीन केंद्र बन चुका है. जबकि सपा Government में रामगढ़ताल अपराध का केंद्र हुआ करता था और यहां गंदगी हुआ करती थी.

सीएम योगी ने कहा कि गोरखपुर अब माफिया, मच्छर, बीमारी से मुक्त हो चुका है. इंसेफेलाइटिस की समस्या का समाधान कर दिया गया है. उन्होंने कहा कि गोरखपुर में सड़कों की नई श्रृंखला खड़ी दिखाई देती है. पहले Lucknow जाने के लिए वाया अयोध्या ही एक मार्ग था, अब लिंक एक्सप्रेसवे से भी Lucknow जाने में काफी आसानी हो गई है. वाराणसी जाने के लिए पहले टू-लेन की सड़क थी, अब वह फोरलेन हो चुकी है. वाराणसी की दूरी छह से आठ घंटे की बजाय ढाई से तीन घंटे में पूरी हो जा रही है. जबकि Lucknow जाने में भी महज तीन से साढ़े तीन घंटे लग रहे हैं.

Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गोरखपुर की तरह ही Government प्रदेश के सभी महानगरों का विकास कर रही है. उन्होंने कहा कि जो अयोध्या जर्जर और वीरान थी, आज वह विकास के पैमाने पर चमक कर त्रेतायुग का एहसास कर रही है. काशी Prime Minister Narendra Modi के सपनों की काशी बनकर देश आध्यात्मिक राजधानी बन दुनिया भर के लोगों को लुभा रही है. गंगा, यमुना, सरस्वती की त्रिवेणी का प्रयागराज इंफ्रास्ट्रक्चर की नई आभा से चमक रहा है. महाकुंभ में वहां 66 करोड़ श्रद्धालु आए. इतनी बड़ी आबादी दुनिया में सिर्फ दो देश, India और चीन के पास है. जो भी गया, यूपी का गुणगान करके गया.

Chief Minister ने कहा कि पूर्व की Government में जहां वन डिस्ट्रिक्ट वन माफिया का बोलबाला था, वहीं डबल इंजन Government ने वन डिस्ट्रिक्ट वन मेडिकल कॉलेज दिया. उन्होंने कहा कि पहले पूर्वी उत्तर प्रदेश में सिर्फ गोरखपुर का बीआरडी मेडिकल कॉलेज था जबकि आज कुशीनगर, देवरिया, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बस्ती, बलरामपुर, बहराइच, गोंडा, अंबेडकरनगर, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, आजमगढ़, गाजीपुर, अमेठी, मिर्जापुर, सोनभद्र, चंदौली में मेडिकल कॉलेज हैं. बलिया में भी Government मेडिकल कॉलेज देने जा रही है.

अपने संबोधन के दौरान Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने एक अभिभावक की तरह लोगों को सीख भी दी. उन्होंने कहा कि भीषण शीतलहर चल रही है, ऐसे ही सर्दी से बचिए. उन्होंने बताया कि Government ने सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाने और सहायक लोगों में कंबल वितरण करने के साथ रैन बसेरों की व्यवस्था की है. उन्होंने कहा कि भीषण शीतलहर में अनावश्यक यात्रा करने से बचें. ऊनी वस्त्र पहनें. किसी भी तरह की समस्या होने पर अपने जनप्रतिनिधि को अवगत कराएं. उन्होंने कहा कि फिर भी यदि ठंड लग जाती है तो चिकित्सकीय परामर्श लेने में देर न करें.

ओवरब्रिज के लोकार्पण समारोह में सांसद रविकिशन शुक्ला ने कहा कि Chief Minister योगी आदित्यनाथ की दूरदर्शी, जनकेंद्रित और विकासपरक विजन की चर्चा पूरे विश्व में हो रही है. उन्होंने बीमारू और माफिया प्रदेश को विकास के लिए नजीर पेश करने वाला प्रदेश बना दिया है. उनके नेतृत्व में यूपी में 45 लाख करोड़ रुपये का निवेश धरातल पर उतरा है. 15 लाख करोड़ रुपये का और निवेश धरातल पर उतरने को तैयार है. उन्होंने बिना भेदभाव नौ लाख नौजवानों को Governmentी नौकरी दी है. डेढ़ लाख Governmentी नौकरी भी जल्द आने वाली है. सांसद ने कहा कि सीएम योगी के नेतृत्व में 2027 के चुनाव में सभी रिकॉर्ड टूट जाएंगे.

कार्यक्रम में Chief Minister का स्वागत करते हुए महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने कहा कि सीएम योगी गोरखपुर में लगातार नागरिकों के लिए सुविधाओं का विस्तार कर रहे हैं. इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष साधना सिंह, विधायक विपिन सिंह, प्रदीप शुक्ला, एमएलसी एवं भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह, भाजपा के जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी, महानगर संयोजक राजेश गुप्ता आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे.

गोरखनाथ का नया ओवरब्रिज शुरू हो जाने से गोरखनाथ मंदिर मार्ग से होकर आने-जाने वाले राहगीरों को काफी सहूलियत मिलेगी. धर्मशाला-गोरखनाथ मंदिर मार्ग पर पड़ने वाले Lucknow-गोरखपुर रेलमार्ग के डोमिनगढ़ व गोरखपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन के मध्य क्रॉसिंग संख्या 162ए पर एक ओवरब्रिज पहले से है. ऐसे में इसके समानांतर एक और ओवरब्रिज बन जाने से यात्रियों को आने-जाने के लिए अलग-अलग ओवरब्रिज से जाने की सुविधा मिल गई है. इस ओवरब्रिज के दोनों किनारों पर व्यू कटर भी लगाया गया है. इससे ओवरब्रिज के समीप के घरों की निजता बनी रहेगी और उन्हें वाहनों की आवाज भी न्यूनतम सुनाई देगी.

एएमटी/डीकेपी

Leave a Comment