
कोलकाता, 14 मई . पश्चिम बंगाल में सेना को जमीन देने के मामले में भाजपा ने टीएमसी पर निशाना साधा है. पश्चिम बंगाल Government में मंत्री दिलीप घोष ने बाताया कि सीएम सुवेंदु अधिकारी ने बाड़बंदी के लिए मंजूरी दे दी है, जबकि ममता Government इस पर रोक लगा रही थी.
पश्चिम बंगाल Government में मंत्री दिलीप घोष ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, “केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बार-बार Government से जमीन देने की अपील की. अमित शाह ने प्रयास कर 500-600 किलोमीटर बाड़ लगवाई थी, अब भी 300-400 किलोमीटर खाली है. हमारी Government ने पहले दिन ही इसकी अनुमति दे दी. 45 दिनों में जमीन उपलब्ध कराई जाएगी. बीएसएफ से बातचीत चल रही है. जहां बाड़ का काम बंद था, कल से शुरू हो जाएगा.”
उन्होंने कहा कि पिछली Government ने बीएसएफ को जमीन नहीं दी थी, जिसकी वजह से सीमा की हालत बहुत खराब है. सुवेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के Chief Minister बनते ही पहले ही दिन बाड़बंदी के लिए मंजूरी दे दी है. अब बाड़बंदी होने के बाद पड़ोसी देश के लिए छुपकर बंगाल नहीं आ पाएंगे और पश्चिम बंगाल में शांति रहेगी.”
दिलीप घोष ने कहा कि रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम बंगाल की पूर्व Chief Minister ममता बनर्जी के साथ जमीन को लेकर कई बैठकें की थीं और फंड पहले ही दिन भेज दिया था, इसके बाद भी Government ने कुछ नहीं किया था. Government बाहरी लोगों को इसी रास्ते से लाकर चुनाव के समय उनका गलत इस्तेमाल कराती थी, लेकिन अब ये नहीं होने वाला है, पश्चिम बंगाल Government उन सभी रास्तों को बंद कर देगी जिनसे पड़ोसी देश के लोग गलत तरीके से India में प्रवेश करते हैं.
देश में लगातार खाने-पीने के मिलावटी सामान पर मंत्री दिलीप घोष ने कहा, “कीमतें समय-समय पर बढ़ाई जाती हैं, लेकिन गुणवत्ता की भी जांच होनी चाहिए. दूध की गुणवत्ता को लेकर कई शिकायतें मिल रही हैं और इसकी ठीक से जांच नहीं की जा रही है. इसमें कई तरह के रसायन मिलाए जा रहे हैं. यह स्वास्थ्य से जुड़ा मामला है, इसलिए गुणवत्ता और मात्रा दोनों को ही ठीक से बनाए रखा जाना चाहिए. Government को भी इस मामले पर ध्यान देना चाहिए.”
–
एसएके/वीसी