
कोलकाता, 17 जून . स्वच्छ India अभियान के तहत पश्चिम बंगाल के Chief Minister सुवेंदु अधिकारी ने Wednesday को कोलकाता के बागबाजार स्थित गंगा घाट पर विशेष सफाई अभियान चलाया. इस दौरान उनके नेतृत्व वाली राज्य Government के कई मंत्री भी मौजूद रहे और सभी ने मिलकर गंगा घाट को स्वच्छ बनाने का संदेश दिया.
भाजपा के नेतृत्व में राज्य में नई Government बनने के बाद से Chief Minister सुवेंदु अधिकारी लगातार गंगा नदी और उसके घाटों को प्रदूषण मुक्त बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं. इसी अभियान के तहत Wednesday सुबह Chief Minister बागबाजार घाट पहुंचे. उनके साथ राज्य की नगर विकास एवं शहरी मामलों की मंत्री अग्निमित्रा पॉल और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री तपस रॉय भी मौजूद रहे.
बागबाजार घाट पहुंचने के बाद Chief Minister ने सबसे पहले एक पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया. इसके बाद उन्होंने वहां स्थित मंदिर में पूजा-अर्चना की और प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया. पूजा के बाद Chief Minister और दोनों मंत्रियों ने हाथों में झाड़ू लेकर घाट की सफाई की और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया.
सीएम सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि गंगा नदी और उसके घाटों को कचरे तथा प्रदूषण से मुक्त रखने के लिए इस तरह का सफाई अभियान पूरे साल जारी रहेगा. उन्होंने बताया कि इस राज्यव्यापी अभियान की औपचारिक शुरुआत Wednesday को की गई है.
बता दें कि 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर Prime Minister Narendra Modi कोलकाता आने वाले हैं. वह रेड रोड पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम में भाग लेंगे. इसे लेकर Chief Minister ने कहा, “हमारा मुख्य उद्देश्य Prime Minister को एक स्वच्छ और सुंदर बंगाल देना है.”
Chief Minister ने कहा कि केंद्र Government पहले से ही ‘नमामि गंगे’ परियोजना के माध्यम से गंगा को स्वच्छ बनाने का अभियान चला रही है, जिसमें स्वयं पीएम मोदी भी सक्रिय रूप से जुड़े रहे हैं. अब राज्य Government भी उसी दिशा में तेजी से काम कर रही है.
इससे पहले इसी महीने सीएम सुवेंदु अधिकारी ने घोषणा की थी कि अक्टूबर में होने वाली दुर्गा पूजा से पहले कोलकाता और हावड़ा में हुगली नदी के किनारे स्थित छह प्रमुख घाटों का सौंदर्यीकरण और नवीनीकरण का काम पूरा कर लिया जाएगा.
–
वीकेयू/पीएम