पूर्व पीएम वाजपेयी की पुण्यतिथि पर सीएम सुक्खू ने दी श्रद्धांजलि, बाबा रामदेव के बयान पर बोले-कोई पेपर लीक नहीं

शिमला, 16 अगस्त . पूर्व Prime Minister अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर Chief Minister सुखविंदर सिंह सुक्खू ने उन्हें श्रद्धांजलि दी. साथ ही, योग गुरु बाबा रामदेव के Governmentी भर्तियों में भ्रष्टाचार और पेपर लीक को लेकर दिए बयान पर भी जवाब दिया.

सीएम सुक्खू ने मीडिया से कहा, “अटल बिहारी वाजपेयी अपने Prime Minister कार्यकाल के दौरान छुट्टियां मिलने पर मणाली के प्रिणी स्थित अपने आवास पर रुकते थे. आज पूरा देश उन्हें याद कर रहा है. वह सबको साथ लेकर चलने की राजनीति में विश्वास रखते थे, जो आजकल बहुत कम देखने को मिलती है.”

वहीं, बाबा रामदेव के बयान पर Chief Minister सुक्खू ने कहा, “अगर बाबा रामदेव जी ने यह टिप्पणी की है तो जरूर कोई बात होगी. हमारे मामले में जिन्होंने परीक्षा के पेपर लीक किए और बेचे, वे आज भी जेल में हैं. साढ़े तीन साल में हमारी Government में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ है. सवाल यह है कि जब Himachal Pradesh में भाजपा की Government थी तब पेपर लीक क्यों हुए थे?”

सीएम सुक्खू ने कहा कि उनकी Government ने भर्तियों में पारदर्शिता लाने के लिए कड़े कदम उठाए हैं. पेपर लीक करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है और इसी वजह से पिछले साढ़े तीन साल में कोई गड़बड़ी सामने नहीं आई.

उन्होंने कहा कि Government शिक्षा और बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए काम कर रही है. युवाओं को रोजगार के अवसर मिलें और भर्ती प्रक्रिया निष्पक्ष हो, यह सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है.

बता दें कि बाबा रामदेव ने आरोप लगाया था कि Governmentी भर्तियों में पैसों के लेन-देन और भ्रष्टाचार के जरिए चहेते लोगों को भरा जा रहा है. उन्होंने शिक्षा व्यवस्था की बदहाली का भी जिक्र किया और कहा कि स्कूलों में शिक्षकों, पानी और बुनियादी सुविधाओं की भारी कमी है. Government को आगाह करते हुए उन्होंने कहा कि यदि ये ‘घपले’ नहीं सुधरे, तो युवाओं और छात्रों के बीच असंतोष के चलते बड़े आंदोलन फिर से शुरू हो सकते हैं.

वीकेयू/पीएम

Leave a Comment