सीएम स्टालिन ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, रेलवे प्रोजेक्ट्स में तेजी लाने और फंड जारी करने की अपील

चेन्नई, 8 फरवरी . तमिलनाडु के Chief Minister एमके स्टालिन ने Prime Minister Narendra Modi को पत्र लिखकर राज्य में लंबे समय से रुके रेलवे प्रोजेक्ट्स को तेजी से पूरा करने के लिए तुरंत हस्तक्षेप की मांग की है. उन्होंने इसमें फंड आवंटन में देरी और जमीन अधिग्रहण में रुकावटों का जिक्र किया, जिनकी वजह से महत्वपूर्ण इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास का काम धीमा हो गया है.

तमिलनाडु के Chief Minister एमके स्टालिन ने Prime Minister Narendra Modi को लिखे पत्र में बताया कि राज्य ने रेलवे विस्तार के लिए आवश्यक अधिकांश आधारभूत कार्य पहले ही पूरा कर लिया है, लेकिन रेलवे मंत्रालय से धनराशि के “देर से और कई हिस्सों में जारी” होने के कारण प्रोजेक्ट्स में बाधाएं आ रही हैं.

Chief Minister ने केंद्र से अनुरोध किया कि आवश्यक फंड पूरी मात्रा में और प्राथमिकता के आधार पर जारी किया जाए, ताकि परियोजनाओं को तेजी से पूरा किया जा सके और जमीन मालिकों को समय पर मुआवजा दिया जा सके.

उन्होंने बताया कि विभिन्न केंद्रीय रेलवे परियोजनाओं के लिए 2,500 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहण की प्रशासनिक मंजूरी मिल चुकी है. इसके अंतर्गत 19 प्रमुख परियोजनाओं के लिए लगभग 94 प्रतिशत भूमि अधिग्रहण पूरा हो चुका है और जमीन रेलवे को सौंप दी गई है.

हालांकि, 931 हेक्टेयर से अधिक भूमि के लिए अभी तक फंड मंजूर नहीं हुआ है, जिससे कई कार्यों में रुकावटें पैदा हुई हैं. Chief Minister ने कहा कि जमीन मालिकों को मुआवजा देने में देरी ने परियोजनाओं की प्रगति बाधित कर दी है और प्रभावित परिवारों में असमंजस पैदा किया है.

स्टालिन ने तिरुवनंतपुरम–कन्याकुमारी ब्रॉड-गेज डबलिंग परियोजना का उदाहरण दिया, जहां भूमि मुआवजे के लिए 289.78 करोड़ रुपए अभी तक लंबित हैं, जिससे परियोजना रुक गई है.

उन्होंने उन परियोजनाओं को फिर से शुरू करने की भी मांग की, जो रुकी हुई हैं, जैसे तूतुकुडी–मदुरै (अरुप्पुकोट्टई मार्ग) लाइन और टिंडीवनम–तिरुवन्नामलाई लाइन.

साथ ही, उन्होंने तमिलनाडु की आर्थिक स्थिति को देखते हुए नए रेलवे प्रोजेक्ट्स की मंजूरी देने का आग्रह किया. Chief Minister ने तमिलनाडु को India की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था और प्रमुख निर्माण व निर्यात केंद्र बताते हुए कहा कि बेहतर रेल कनेक्टिविटी राष्ट्रीय विकास को मजबूती देगी.

उन्होंने भरोसा जताया कि राज्य Government ने मजबूत निगरानी प्रणाली स्थापित की है और तेजी से कार्यान्वयन के लिए पूरी सहयोगी रही है. स्टालिन ने कहा कि केंद्र का समय पर समर्थन तमिलनाडु और पूरे देश के लिए फायदेमंद होगा.

एएमटी/एएस

Leave a Comment