
Patna, 17 अगस्त . बिहार के Chief Minister सम्राट चौधरी ने लखीसराय के अशोकधाम में हुई भगदड़ की घटना पर दुख जताया है. उन्होंने कहा कि हादसे में श्रद्धालुओं की मृत्यु की खबर से मन व्यथित है. Chief Minister ने घायलों के समुचित और त्वरित इलाज के लिए प्रशासन को आवश्यक निर्देश भी दिए हैं.
Chief Minister सम्राट चौधरी ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “लखीसराय के अशोकधाम की घटना अत्यंत दुखद और हृदयविदारक है. हादसे में श्रद्धालुओं की मृत्यु की खबर से मन व्यथित है. शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं. घायलों के समुचित व त्वरित इलाज के लिए प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं. ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति और घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें.”
जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने भी लखीसराय में भगदड़ के दौरान श्रद्धालुओं की मौत पर शोक व्यक्त किया. उन्होंने पोस्ट में लिखा, “मर्माहत हूं. ॐ शांति. श्रावण Monday के अवसर पर आज सुबह लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भगदड़ में कई श्रद्धालुओं की मृत्यु की सूचना से मन व्यथित है.”
उन्होंने पोस्ट में लिखा, “हम सभी की संवेदनाएं शोकाकुल परिवारजनों के साथ हैं. ईश्वर से उन्हें यह अपार दुख सहने की शक्ति प्रदान करने और घायलों को शीघ्र स्वस्थ करने की प्रार्थना करता हूं.”
बिहार के सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव ने लिखा,”लखीसराय में हुए दर्दनाक हादसे में 7 महिलाओं की मृत्यु की खबर अत्यंत हृदयविदारक है. इस दुखद घटना में दिवंगत आत्माओं को भावभीनी श्रद्धांजलि और शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं. ईश्वर से प्रार्थना है कि घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें.”
बता दें कि सावन के तीसरे Monday पर लखीसराय के अशोक धाम मंदिर के पास भगदड़ मची. इसमें कई श्रद्धालु फंस गए और एक-दूसरे के नीचे दब गए, जिसके चलते कम से कम 7 महिलाओं की मौत हो गई. 12 से अधिक श्रद्धालु घायल हुए हैं. सभी का अस्पताल में इलाज जारी है.
–
डीसीएच/