विजय लक्ष्मी पंडित की जयंती पर मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

New Delhi, 18 अगस्त . India की पहली महिला कैबिनेट मंत्री और प्रतिष्ठित राजनयिक विजय लक्ष्मी पंडित की जयंती पर Tuesday को कांग्रेस नेताओं ने उन्हें याद किया. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा, “स्वतंत्रता सेनानी और प्रतिष्ठित राजनयिक विजय लक्ष्मी पंडित को उनकी जयंती पर याद कर रहा हूं.”

उन्होंने लिखा, “सार्वजनिक जीवन की अग्रदूत, वह स्वतंत्रता से पहले India की पहली महिला कैबिनेट मंत्री बनीं. इसके बाद उन्होंने संयुक्त राष्ट्र महासभा की अध्यक्ष बनने वाली पहली महिला के रूप में इतिहास रचा. सार्वजनिक सेवा, साहस और नेतृत्व से भरा उनका जीवन आज भी पीढ़ियों को प्रेरित करता है.”

भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष उदय भानु चिब ने भी श्रद्धांजलि दी. उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, “India की गौरवशाली राजनयिक और स्वतंत्रता सेनानी विजया लक्ष्मी पंडित जी ने वैश्विक मंच पर India का गौरव बढ़ाया. वे संयुक्त राष्ट्र महासभा की पहली महिला अध्यक्ष बनीं और भारतीय महिलाओं की नेतृत्व क्षमता का ऐतिहासिक उदाहरण प्रस्तुत किया.”

वरिष्ठ कांग्रेस नेता और राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “विजय लक्ष्मी पंडित विद्वान पृष्ठभूमि की राजनयिक थीं. वह सिर्फ पंडित नेहरू की बहन होने से कहीं आगे थीं. 1977 में आपातकाल के बाद वह इंदिरा और कांग्रेस के खिलाफ विपक्षी अभियान दल का हिस्सा थीं. मैंने उन्हें दिल्ली विश्वविद्यालय के सीएलसी में छात्र के रूप में सुना था. मसूरी के पास उनके रिटायरमेंट वाले कॉटेज में माता-पिता के साथ उनसे मिला भी था.”

बता दें कि विजय लक्ष्मी पंडित ने 1953 में संयुक्त राष्ट्र महासभा की अध्यक्ष बनकर इतिहास रचा था. वह स्वतंत्रता से पहले India की पहली महिला कैबिनेट मंत्री भी थीं. उनकी जयंती पर नेताओं ने उनके सार्वजनिक जीवन और देश के लिए दिए योगदान को याद किया.

विजय लक्ष्मी पंडित का जन्म 1900 में हुआ और 1990 में उन्होंने अंतिम सांस ली. वह स्वतंत्रता सेनानी, राजनीतिज्ञ और कूटनीतिज्ञ थीं. वह पंडित जवाहरलाल नेहरू की बहन थीं और नेहरू-गांधी परिवार से ताल्लुक रखती थीं.

वीकेयू/एएस

Leave a Comment