
Patna, 9 जुलाई . बिहार के Chief Minister सम्राट चौधरी ने राज्य में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) को और अधिक पारदर्शी, तकनीक आधारित एवं प्रभावी बनाने पर जोर देते हुए अधिकारियों को एक करोड़ नए राशन कार्ड बनाने के लक्ष्य को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि सभी पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ समयबद्ध और सम्मानजनक तरीके से पहुंचाना Government की सर्वोच्च प्राथमिकता है.
Chief Minister ने Thursday को लोक सेवक आवास में केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रह्लाद जोशी के साथ विभागीय योजनाओं एवं सार्वजनिक वितरण प्रणाली की विस्तृत समीक्षा की. बैठक में खाद्य सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने, Prime Minister गरीब कल्याण अन्न योजना के प्रभावी क्रियान्वयन तथा खाद्यान्न भंडारण प्रणाली के आधुनिकीकरण पर विस्तार से चर्चा हुई. समीक्षा बैठक में India Government के उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के संयुक्त सचिव रविशंकर तथा बिहार Government के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के सचिव दीपक आनंद ने विभागीय योजनाओं की अद्यतन स्थिति पर प्रस्तुतीकरण दिया.
सीएम सम्राट चौधरी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि विभाग की सभी योजनाओं के लाभार्थियों का व्यापक एवं अद्यतन डेटाबेस तैयार किया जाए, ताकि पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ पूरी पारदर्शिता के साथ पहुंच सके. उन्होंने कहा कि बिहार की ऑनलाइन सार्वजनिक वितरण प्रणाली का प्रदर्शन सराहनीय है और इसे और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जाने चाहिए. बैठक में स्मार्ट वेयरहाउसिंग विकसित करने, ‘सार्थक पीडीएस’ मॉडल के विभिन्न मॉड्यूल, तकनीकी संरचना और लागत साझेदारी के विभिन्न पहलुओं पर भी चर्चा की गई.
Chief Minister ने कहा कि राशन वितरण व्यवस्था की नियमित एवं प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी भी पात्र लाभार्थी को खाद्यान्न प्राप्त करने में कठिनाई न हो. उन्होंने अधिकारियों को राज्य के सभी खाद्यान्न गोदामों की गुणवत्ता, सुरक्षा और रखरखाव पर विशेष ध्यान देने का निर्देश देते हुए कहा कि सभी वेयरहाउस में निर्बाध विद्युत आपूर्ति और आवश्यक बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, जिससे खाद्यान्न का सुरक्षित भंडारण सुनिश्चित हो सके.
उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र Government से प्राप्त सुझावों के अनुरूप विभाग बेहतर समन्वय के साथ निर्धारित लक्ष्यों को तेजी से पूरा करे. Chief Minister ने कहा कि Prime Minister Narendra Modi के ‘गरीब कल्याण विद डिग्निटी’ के संकल्प को पूरी प्रतिबद्धता के साथ धरातल पर उतारना राज्य Government की प्राथमिकता है.
उन्होंने बिहार आकर योजनाओं की समीक्षा करने तथा राज्य के विकास के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन देने पर Union Minister प्रह्लाद जोशी के प्रति आभार भी व्यक्त किया. बैठक में खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री अशोक चौधरी, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, Chief Minister के प्रधान सचिव दीपक कुमार, Chief Minister के सचिव लोकेश कुमार सिंह एवं संजय कुमार सिंह सहित केंद्र और राज्य Government के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे.
–
एमएनपी/डीकेपी