हरियाणा: 10वीं-12वीं बोर्ड के टॉपर्स से सीएम सैनी ने की बात, कहा- हर कदम पर साथ है सरकार

चंडीगढ़, 16 मई . Haryana विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणामों के बाद राज्य के मेधावी छात्र-छात्राओं में उत्साह का माहौल है. इस अवसर पर Haryana के Chief Minister नायब सिंह सैनी ने टॉपर्स से फोन पर बात कर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी.

सीएम सैनी ने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए उनकी मेहनत और लगन की सराहना करते हुए कहा कि इन छात्रों ने अपने परिवार, स्कूल और प्रदेश का नाम रोशन किया है.

Chief Minister ने मेधावी विद्यार्थियों से बातचीत कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. सीएम ने कहा कि यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय है. उन्होंने परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को Haryana Government की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं. Chief Minister सैनी ने सभी मेधावी विद्यार्थियों के स्वर्णिम भविष्य की कामना करते हुए कहा कि राज्य Government युवा शक्ति के साथ हर कदम पर खड़ी है.

Chief Minister ने कहा कि परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रत्येक विद्यार्थी ने अपने परिवार, शिक्षकों और प्रदेश का गौरव बढ़ाया है. उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल एवं स्वर्णिम भविष्य की कामना करते हुए कहा कि Haryana Government हर कदम पर अपनी युवा शक्ति के साथ खड़ी है.

social media प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में सीएम सैनी ने लिखा, “Haryana विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं व 12वीं की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों से फोन पर बात कर उन्हें एवं उनके अभिभावकों को इस शानदार उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई और उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दीं.”

उन्होंने आगे लिखा, “Haryana के युवा आज शिक्षा, खेल, तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं. मुझे विश्वास है कि हमारी युवा पीढ़ी अपने परिश्रम, प्रतिभा और संकल्प से प्रदेश व देश का नाम निरंतर रोशन करती रहेगी.”

पीएसके

Leave a Comment