वर्क फ्रॉम होम और मेट्रो मंडे का गंभीरता से पालन करने पर जोर, सीएम रेखा गुप्ता ने अधिकारियों संग की बैठक

New Delhi, 27 मई . दिल्ली की Chief Minister रेखा गुप्ता ने Wednesday को सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों और विभागाध्यक्षों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की. वर्क फ्रॉम होम व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए आयोजित इस वर्चुअल बैठक में दिल्ली Government के बजट में की गई घोषणाओं, विकास कार्यों और जनहित योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई.

सीएम रेखा गुप्ता ने इन योजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के सख्त निर्देश जारी किए. उन्होंने कहा कि जनहित के कार्यों को लेकर किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

Chief Minister सेवा सदन में आयोजित इस समीक्षा बैठक में Chief Minister रेखा गुप्ता ने सभी विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए कि बजट में घोषित योजनाओं को समयबद्ध तरीके से धरातल पर उतारने के लिए तत्काल प्रभाव से कार्य तेज किए जाएं. उन्होंने कहा कि Government की प्राथमिकता केवल घोषणाएं करना नहीं, बल्कि हर योजना को अंतिम परिणाम तक पहुंचाना है.

उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि जिन विभागों द्वारा बजट राशि का योजनाओं पर उचित उपयोग नहीं किया जाएगा, आगामी बजट में उनकी धनराशि में कटौती की जा सकती है. बैठक में मानसून की तैयारियों को लेकर भी विशेष चर्चा हुई. Chief Minister ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि बारिश शुरू होने से पहले राजधानी के सभी छोटे-बड़े नालों की सफाई और गाद निकालने का कार्य हर हाल में पूरा कर लिया जाए. उन्होंने कहा कि जलभराव की समस्या को रोकना Government की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी.

उन्होंने पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण के मुद्दे पर कहा कि जिन स्थानों पर धूल उड़ने की समस्या है या खाली जमीन पड़ी हुई है, वहां बड़े स्तर पर पौधारोपण अथवा घास लगाने का अभियान चलाया जाए. उन्होंने विभिन्न एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर राजधानी को स्वच्छ और हरित बनाने पर जोर दिया.

Chief Minister ने शिक्षा से जुड़े बुनियादी ढांचे की भी समीक्षा की. उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि Governmentी स्कूलों में समय रहते व्हाइट वॉश, शौचालयों की मरम्मत और बच्चों के लिए शुद्ध पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए. साथ ही उन्होंने कहा कि छात्रों को बेहतर और सम्मानजनक वातावरण उपलब्ध कराना Government की जिम्मेदारी है.

बैठक में वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए Chief Minister ने अधिकारियों और कर्मचारियों से मेट्रो मंडे और वर्क फ्रॉम होम व्यवस्था का गंभीरता से पालन करने की अपील की. उन्होंने कहा कि इससे ईंधन की बचत, ट्रैफिक दबाव में कमी और प्रदूषण नियंत्रण में सहायता मिलेगी. साथ ही, सोलर पावर और जल संरक्षण से जुड़ी योजनाओं को भी तेजी से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि दिल्ली को ऊर्जा संरक्षण और जल प्रबंधन के क्षेत्र में एक मॉडल शहर बनाने के लिए सभी विभाग समन्वित रूप से कार्य करें.

Chief Minister रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि social media का उपयोग केवल औपचारिक सूचना तक सीमित न रहे, बल्कि जनहित योजनाओं के प्रचार-प्रसार और जनता तक सही जानकारी पहुंचाने के प्रभावी माध्यम के रूप में किया जाए. सभी विभागों को अपनी योजनाओं और उपलब्धियों की नियमित अपडेट साझा करने के निर्देश दिए गए. Chief Minister ने कहा कि प्रत्येक विभाग अपनी योजनाओं की नियमित समीक्षा करे और प्रगति रिपोर्ट लगातार अपडेट करता रहे. उन्होंने पीएम प्रगति पोर्टल पर लंबित और महत्वपूर्ण परियोजनाओं की जानकारी समय पर अपलोड करने के निर्देश दिए ताकि विकास कार्यों की निगरानी प्रभावी ढंग से की जा सके.

बैठक में विभिन्न विभागों की बायोमेट्रिक उपस्थिति, शिकायत निवारण, पौधारोपण अभियान, आईजीओटी प्लेटफॉर्म पर कर्मचारियों के ऑनबोर्डिंग और विभिन्न विकास परियोजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की गई. Chief Minister ने सभी विभागों से आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और तय समयसीमा में परिणाम सुनिश्चित करने को कहा.

डीकेपी/

Leave a Comment