
Patna, 9 दिसंबर . बिहार के Chief Minister नीतीश कुमार ने Tuesday को कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्स-लेन गंगा पुल परियोजना के द्वितीय चरण के हाजीपुर-महनार पथ से चकसिकंदर तक के निर्माण कार्य का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान Chief Minister ने कहा कि कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्स-लेन गंगा पुल परियोजना के प्रथम चरण के लोकार्पण के बाद Patna से राघोपुर तक की संपर्कता बहाल हो चुकी है.
उन्होंने अधिकारियों को इस परियोजना के निर्माण कार्य का नियमित निरीक्षण करते रहने और इसे जल्द पूरा करने के निर्देश दिए. Chief Minister ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्स-लेन गंगा पुल परियोजना के बचे हुए कार्यों को तेजी से पूर्ण करें. साथ-साथ पहुंच पथ का भी निर्माण कार्य पूर्ण करें ताकि आवागमन निर्बाध और सुचारू रूप से हो सके.
उन्होंने कहा कि कच्ची दरगाह-बिदुपुर गंगा पुल परियोजना के पूर्ण होने से इस क्षेत्र के लोगों को राजधानी Patna से निर्बाध सड़क संपर्कता मिलेगी. इस क्षेत्र में कृषि, उद्योग सहित अन्य व्यवसायों का और तेजी से विकास होगा. आकस्मिक चिकित्सा की स्थिति में इलाज के लिए Patna पहुंचने में मरीजों को भी काफी सुविधा होगी.
सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि महात्मा गांधी सेतु पर भी यातायात का भार कम होगा तथा उत्तर बिहार और दक्षिण बिहार की संपर्कता के लिए लोगों को एक और वैकल्पिक मार्ग मिलेगा, जिससे आवागमन और सुगम होगा. इस पुल के निर्माण से Patna शहर के बाहर से ही लोग उत्तर बिहार के विभिन्न जगहों पर आसानी के साथ आवागमन कर सकेंगे.
Chief Minister ने कहा कि हम लोग राज्य में गुणवत्तापूर्ण सड़कों एवं पुलों का लगातार निर्माण कर आवागमन को सुगम बना रहे हैं.
उल्लेखनीय है कि 23 जून को कच्ची दरगाह (Patna) से राघोपुर दियारा (वैशाली) तक नवनिर्मित पथ का उद्घाटन किया गया था. Patna जिला के अंतर्गत राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या-30 पर स्थित कच्ची दरगाह एवं वैशाली जिला के अंतर्गत राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या-103 पर स्थित बिदुपुर के बीच गंगा नदी पर कुल 19.76 किलोमीटर लंबाई के 6 लेन ग्रीनफील्ड पुल परियोजना का निर्माण किया जा रहा है.
इसके अंतर्गत 9.76 किलोमीटर लंबा पुल तथा 10 किलोमीटर लंबा पहुंच पथों का निर्माण कार्य होना है. इस परियोजना की कुल लागत 4,988 करोड़ रुपए है. निरीक्षण के दौरान जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी भी Chief Minister के साथ थे.
–
एमएनपी/एसके