
रांची, 3 जुलाई . Jharkhand प्रदेश भाजपा ने हिमांशु सिंह हत्याकांड और राज्य की बिगड़ती कानून-व्यवस्था के विरोध में Friday को आहूत जमशेदपुर और आदित्यपुर बंद को राज्य Government के प्रति आक्रोश की अभिव्यक्ति बताया है.
रांची स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री और राज्य के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने कहा कि जनता ने बंद को स्वतः स्फूर्त समर्थन दिया. बड़े व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से लेकर छोटे दुकानदारों, ठेला-खोमचा संचालकों और आम नागरिकों तक ने बंद में शामिल होकर गुस्से का इजहार कया है.
बाउरी ने कहा कि बंद जरूर भाजपा ने बुलाया था, लेकिन जिस तरह हर तबके के लोग बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ आगे आए, वह Government के लिए स्पष्ट संदेश है. अगर अब भी Government की आंखें नहीं खुलीं तो जनाक्रोश की यह लहर राज्य के कोने-कोने तक पहुंचेगी.
उन्होंने कहा कि जमशेदपुर में जिस तरह Police की मौजूदगी में हिमांशु सिंह की हत्या हुई, उसकी जिम्मेदार राज्य Government है. भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि राज्य में कानून-व्यवस्था लगातार बिगड़ती जा रही है और जमशेदपुर इसका ताजा उदाहरण है. उन्होंने कहा कि Police व्यवस्था पर लोगों का भरोसा कमजोर हुआ है और अपराधियों के हौसले बढ़े हैं.
उन्होंने राज्य में नशे के बढ़ते कारोबार पर भी चिंता जताते हुए आरोप लगाया कि जमशेदपुर और आदित्यपुर में मादक पदार्थों का कारोबार तेजी से फैल रहा है. बाउरी ने दावा किया कि Jharkhand ‘उड़ता पंजाब’ जैसी स्थिति की ओर बढ़ रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि नशे के कारोबार के पीछे बड़ा सिंडिकेट सक्रिय है. केवल Police अधिकारियों का तबादला कर देने से स्थिति नहीं सुधरेगी. Government को अपराध नियंत्रण और Police व्यवस्था को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठाने होंगे.
उन्होंने हिमांशु सिंह हत्याकांड में मौके पर मौजूद Policeकर्मियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने की मांग दोहराते हुए आरोप लगाया कि Police ने अपने कर्तव्य के निर्वहन में लापरवाही बरती. उन्होंने कहा कि यदि Police समय पर प्रभावी कार्रवाई करती तो युवक की जान बचाई जा सकती थी.
–
एसएनसी/एबीएम