भागलपुर में बोले सीएम नीतीश कुमार, बिहार को विकसित राज्यों में शामिल कराना सरकार का लक्ष्य

भागलपुर, 17 मार्च . बिहार के Chief Minister नीतीश कुमार Tuesday को अपनी समृद्धि यात्रा के तहत भागलपुर पहुंचे, जहां उन्होंने जिले के लिए 442 करोड़ रुपए की लागत से 144 विकासात्मक योजनाओं का रिमोट के जरिये उद्घाटन एवं शिलान्यास किया.

इनमें 171 करोड़ रुपए की लागत से 88 योजनाओं का उद्घाटन तथा 271 करोड़ रुपए की लागत से 56 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है. Chief Minister ने समृद्धि यात्रा के दौरान भागलपुर जिले में चल रही विकास योजनाओं की समीक्षा भी की.

जगदीशपुर प्रखंड के ग्राम पंचायत बैजानी के प्रांगण में जिले से संबंधित विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की. Chief Minister ने प्रगति यात्रा के दौरान घोषित विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली. समीक्षा के दौरान Chief Minister ने अपनी प्रगति यात्रा से संबंधित योजनाओं की स्वीकृत योजनाओं को तीव्र गति से पूरा करने का निर्देश दिया.

उन्होंने कहा कि Government का मुख्य उद्देश्य है कि सभी लोगों का सम्मान हो एवं उनका जीवन यापन आसान हो. Chief Minister ने सभी अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ योजनाओं को क्रियान्वित करने का निर्देश देते हुए कहा कि बिहार को देश के सर्वाधिक विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल करवाना Government का लक्ष्य है.

Chief Minister ने कहा, “हमारी Government ने अगले पांच वर्षों में एक करोड़ युवाओं को नौकरी एवं रोजगार देने का लक्ष्य रखा है. राज्य में उद्योग लगाने और स्वरोजगार करने वालों को कई प्रकार की सुविधाएं देकर Government उन्हें प्रोत्साहित कर रही है. बिहार में उद्योग लगाने के लिए उद्यमियों को विशेष आर्थिक पैकेज दिया जा रहा है, जिससे राज्य में उद्योग लगाने वाले उद्यमियों को काफी मदद मिलेगी. उद्योग लगाने के लिए सभी जिलों में सुविधाएं दी जा रही हैं.”

उन्होंने कहा कि राज्य Government का उद्देश्य है कि बिहार में उद्योगों को और ज्यादा बढ़ावा मिले और युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार मिल सके. प्रदेश में स्टार्टअप नीति बनाई गई है ताकि युवा अपना रोजगार शुरू कर सकें. हमारे राज्य के युवा दक्ष और सक्षम हों, इसके लिए हम लोग कार्य कर रहे हैं.

Chief Minister ने इस यात्रा के दौरान कई योजनाओं का निरीक्षण भी किया और जन संवाद कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया. समीक्षा बैठक के दौरान भागलपुर के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने प्रगति यात्रा से संबंधित योजनाओं, सात निश्चय-2 तथा सात निश्चय-3 की योजनाओं के विषय में Chief Minister को विस्तृत जानकारी दी.

समीक्षा बैठक में उप Chief Minister सम्राट चौधरी, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, उद्योग सह पथ निर्माण मंत्री एवं भागलपुर जिले के प्रभारी मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे.

एमएनपी/डीके

Leave a Comment