सीएम मोहन यादव की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात, विकास के मुद्दों पर चर्चा

Bhopal /New Delhi, 16 मार्च . Madhya Pradesh के Chief Minister मोहन यादव ने Monday को दिल्ली प्रवास के दौरान Prime Minister Narendra Modi से मुलाकात की. इस मौके पर Chief Minister यादव की Prime Minister Narendra Modi से विकास संबंधी मुद्दों पर चर्चा भी हुई.

सीएम मोहन यादव ने Prime Minister मोदी को प्रदेश में किसान कल्याण वर्ष के अंतर्गत आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों और गतिविधियों की जानकारी दी. साथ ही राज्य में किसानों के हित में किए जा रहे प्रयासों तथा प्रदेश की प्रगति से अवगत कराया.

उन्होंने बताया कि किसान कल्याण वर्ष के तहत कृषि विकास, किसानों की आय वृद्धि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए प्रदेश में कई पहलें की जा रही हैं. Prime Minister मोदी ने इन प्रयासों की सराहना करते हुए मार्गदर्शन प्रदान किया.

दरअसल, राज्य में किसान कल्याण वर्ष मनाया जा रहा है. इस मौके पर राज्य Government किसानों को फसल का उचित दाम दिलाने के लिए लगातार प्रयासरत है. Government ने किसानों को इस वर्ष गेहूं के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर 40 का बोनस देने का ऐलान किया है, वहीं उड़द तथा अन्य फसलों के लिए भी राज्य Government की ओर से अतिरिक्त राशि किसानों को दी जा रही है.

राज्य Government का प्रयास यही है कि हर खेत को पर्याप्त पानी मिले ताकि पैदावार में वृद्धि की जा सके. यही कारण है कि राज्य में दो नदी जोड़ो योजना पर काम हो रहा है. राज्य में सिंचाई के साधन विकसित करने और किसानों को अन्य योजनाओं का लाभ मिलने के कारण ही पैदावार में बढ़ोतरी हो रही है और विभिन्न फसलों का रकबा भी बढ़ रहा है.

एसएनपी/डीकेपी

Leave a Comment